Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 21 एशियाई सुरक्षा सम्मेलन स्थगित। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • विदेश

21 एशियाई सुरक्षा सम्मेलन स्थगित। …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
05_03_2020-corona-screening_20086916_12536666

कोरोना वायरस के कारण 12 व 13 मार्च को दिल्ली में होने वाला 21 वां एशियाई सुरक्षा सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने संसद को कोरोना वायरस पर जानकारी देते हुए कहा कि ईरान में फंसे भारतीय लोगों को भारत निकालने की कोशिश कर रहा है। सरकार लगातार ईरान से संपर्क में बनाए हुए है। ईरान में अभी तक कोरोना वायरस के लगभग 2,922 मामले सामने आए हैं और 92 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने डब्ल्यूएचओ की सलाह से बहुत पहले 17 जनवरी से आवश्यक तैयारी और कदम उठाने शुरू कर दिया था। 4 मार्च तक, भारत में कोरोना वायरस के 29 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। अब सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग होगी। 28,529 लोगों को निगरानी में रखा गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए यह भी कहा मैं रोजाना स्थिति की समीक्षा कर रहा हूं।

मंत्रियों का एक समूह भी स्थिति की निगरानी कर रहा है मथुरा में वृंदावन इस्कॉन मंदिर के पीआरओ सौरभ दास ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण, हमने विदेशी भक्तों से अगले दो महीनों के लिए मंदिर का दौरा नहीं करने का अनुरोध किया है। यदि वे मंदिर आना चाहते हैं, तो उन्हें यह चिकित्सा प्रमाण पत्र देना होगा।

कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर उत्तराखंड में 240 से अधिक आइसोलेशन वॉर्ड बनाए गए हैं और ऋषिकेश एम्स में 50 आइसीयू बेड तैयार हैं भारत-नेपाल सीमा पर तैनात डॉक्टर 24/7 काम कर रहे हैं। विशेष रूप से चंपावत, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर जिले के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने इसकी जानकारी दी है।

Post navigation

Previous: जीतू पटवारी का बयान एक भी विधायक बिकाऊ नहीं
Next: भड़काऊ बयानों के मामले में आज होगी सुनवाई। …..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.