Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रेलवे ने दी होली पर खुशखबरी चली ये ट्रैन। ……
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

रेलवे ने दी होली पर खुशखबरी चली ये ट्रैन। ……

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

खुशखबरी। …. होली पर लखनऊ से आनंद विहार, दिल्ली वापसी के लिए लंबी वेटिंग से परेशान यात्रियों को रेलवे राहत देगा। आनंद विहार के लिए दो स्पेशल ट्रेनें और चलाई जाएंगी। इसमें एक ट्रेन लखनऊ और दूसरी वाराणसी से लखनऊ होकर रवाना होगी बतादे ट्रेन नंबर 04221 स्पेशल लखनऊ से 11 से 16 मार्च तक प्रतिदिन शाम 5:15 बजे रवाना होकर रात 3:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। जबकि 04222 स्पेशल आनंद विहार से 11 से 16 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे चलकर दोपहर 2:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव बरेली, मुरादाबाद व गाजियाबाद होगा।

वहीं, 04223 स्पेशल 10 से 15 मार्च तक प्रतिदिन वाराणसी से सुबह 8:30 बजे चलकर सुलतानपुर होकर दोपहर 2:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन लखनऊ से दोपहर 2:45 बजे रवाना होकर बरेली शाम 7:30 बजे, मुरादाबाद रात 9:15 बजे, गाजियाबाद रात 12:30 बजे होते हुए आनंद विहार रात 1:10 बजे पहुंचेगी। दूसरी ओर टे्रन 04224 स्पेशल आनंद विहार से 12 से 17 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 7:15 बजे छूटेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद 7:53 बजे, मुरादाबाद 9:50 बजे, बरेली 11:25 बजे, लखनऊ शाम 6:15 बजे पहुंचेगी।

यह ट्रेन सुलतानपुर रात 8:40 बजे होते हुए रात 11:35 बजे वाराणसी पहुंचेगी। दोनों ही ट्रेनों में 20 बोगियां होंगी। इनमें आठ स्लीपर, आठ जनरल, एक-एक एसी थर्ड व एसी सेकेंड की बोगियां होंगी। लखनऊ से होली बाद दिल्ली वापसी के लिए वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को इन ट्रेनों में सीटें मिलेंगी। करीब 2500 वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को राहत मिलेगी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ एयरपोर्ट पर सामने आया कोरोना वायरस का संदिग्ध
Next: केरल के समाचार चैनलों पर लगी रोक अब हटी

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 13 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.