Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ एयरपोर्ट पर सामने आया कोरोना वायरस का संदिग्ध
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

लखनऊ एयरपोर्ट पर सामने आया कोरोना वायरस का संदिग्ध

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download (9)

कोरोना वायरस के संदिग्ध मामले लगातार सामने आ रहे है. इसी कड़ी में शुक्रवार की शाम यूपी की राजधानी लखनऊ में एक युवक को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक यह युवक मस्कट से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा था. युवक की एयरपोर्ट पर जांच के दौरान संदिग्ध पाया गया था. इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने युवक को लखनऊ के लोकबंधु हॉस्पिटल के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती करवाया.

अस्पताल प्रशासन ने युवक के नमूने जांच के लिए भेजे हैं इससे पहले यूपी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि सब कुछ अंडर कंट्रोल है. 820 बेड आईसोलेशन के लिए तैयार हैं. वहीं 7 मेडिकल कॉलेज भी तैयार कर दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि आगरा मामले पर भी टीम पूरी जांच कर रही है. यूपी में अब तक 10 लाख ट्रैवेलर्स को चेक कर चुके हैं इस दौरान प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि यूपी में अभी तक 175 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 157 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है.

157 लोगों में कोई भी इंफेक्शन नहीं पाया गया. बचे हुए 18 केस में से 6 आगरा और एक गाजियाबाद के लोगों का सैंपल एनआईवी पुणे भेजा गया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में आगरा के 6 लोगों को भर्ती कराया गया है. आगरा के 66 लोगों को 24 घंटे के अंदर ट्रैक किया गया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: निर्भया गैंगरेप के दोषियों का नया डेथ वारंट जारी
Next: रेलवे ने दी होली पर खुशखबरी चली ये ट्रैन। ……

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 10 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.