Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हार्दिक पांड्या पहली ही गेंद पर हुए आउट
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

हार्दिक पांड्या पहली ही गेंद पर हुए आउट

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
hartdik-pandya_1583553508

चोट से वापसी कर रहे हार्दिक पांड्या का आग उगलता बल्ला फाइनल मैच में शांत क्या हुआ उनकी टीम डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल ही हार गई इस टूर्नामेंट में दो आतिशी शतक समेत चार मैच में 86.7 की औसत से 347 रन बना चुके हार्दिक, शुक्रवार को फाइनल में पहली ही गेंद पर आउट हो गए, जिसका खामियाजा रिलायंस 1 को टूर्नामेंट गंवाकर उठाना पड़ा खिताबी मुकाबले में रिलायंस 1 के सामने इंडियन ऑइल की टीम थी।

जवाब में रिलायंस 1 की टीम 20 ओवर में 183/7 रन ही बना पाई और फाइनल 11 रन से हार गईरनों का पीछा करते हुए रिलायंस 1 के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 41 गेंद पर 69 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और दो छक्के लगाए। एक ओर से विकेट गिरते रहे, लेकिन गब्बर दूसरा छोर संभाले रखे। सिद्धेश लाड ने 28 रन देकर तीन विकेट और आवेश खान ने इतने ही रन देकर दो बल्लेबाजों को पविलियन भेजा।टीम की इकलौती उम्मीद वही थे।  हार्दिक पांड्या सिद्धेश लाड की गेंद पर गोल्डन डक हुए उन्होंने चार ओवर में 13.5 की इकोनॉमी से 54 रन लुटा दिए।

सेमीफाइनल में तो उन्होंने इतिहास रचते हुए 20 छक्के से 158 रन ठोक दिए, जो किसी भी भारतीय का टी-20 में व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर भी है।मालूम हो कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए आज शाम को टीम का एलान होने वाला है। नए चयनकर्ता सुनील जोशी और हरविंदर सिंह के नेतृत्व में आज टीम की घोषणा हो सकती है। इस चयन में सबसे अधिक निगाहें हार्दिक पांड्या पर ही जमी हैं। हार्दिक के इस प्रदर्शन के बाद टीम में उनकी वापसी तय मानी जा रही है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केरल के समाचार चैनलों पर लगी रोक अब हटी
Next: शाहीन बाग में मिले शव से सनसनी फैल गई। …..

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 14 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.