Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शाहीन बाग में मिले शव से सनसनी फैल गई। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

शाहीन बाग में मिले शव से सनसनी फैल गई। …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
mfprDCP

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली हिंसा की गुत्थी सुलझी भी नहीं थी इस बीच शाहीन बाग इलाके में तीन शव बरामद हुए है। शव बरामद होने के बाद प्रशासन और लोगों में हड़कंप मच गया है। तीनों ही मामलों की जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तीनों ही मामलों में फिलहाल कोई संदिग्ध बात नजर नहीं आई है। शवों का पोस्टमॉर्टम शनिवार को किया जाएगा। जिला पुलिस उपायुक्त आर.पी. मीणा ने यह जानकारी आईएएनएस को शुक्रवार देर रात दी। उन्होंने कहा, शव मिलने का पहला मामला दोपहर बाद करीब 12 बजकर 4 मिनट पर संज्ञान में आया

मृतक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है यह शव यमुना नदी के किनारे पर तैर रहा था। छानबीन के बाद शव की पहचान अशोक नगर दिल्ली निवासी मदन थापा पुत्र मनवीर थापा के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पता चला है कि मदन थापा की गुमशुदगी हरि नगर थाने में 3 फरवरी 2020 को दर्ज कराई गयी थी। शव के ऊपर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है दूसरे मामले में एक शव दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे मिला। मृतक की अनुमानित उम्र 40 साल है।

शव की शुक्रवार देर रात तक पहचान नहीं हो सकी थी। शव को पहचान और फिर पोस्टमॉर्टम के लिए पोस्टमॉर्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। यह शव मदर डेयरी के पीछे नाले के पास शाहीन बाग एफ ब्लॉक में मिला। एक अन्य शव भी इस इलाके में मिला। इस तीसरे शव की जांच रेलवे पुलिस कर रही है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हार्दिक पांड्या पहली ही गेंद पर हुए आउट
Next: प्रियंका चोपड़ा होली के जश्न में डूबी। …..

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 14 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 14 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.