Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रियंका चोपड़ा होली के जश्न में डूबी। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

प्रियंका चोपड़ा होली के जश्न में डूबी। …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
holi1_5e631c4a0a1d3

देश में इन दिनों होली की धूम है. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपने परिवार और दोस्तों संग रंगों भरा ये त्योहार मनाने के लिए पति निक जोनास संग भारत आ चुकी हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अंबानी की होली सेलिब्रेशन पार्टी में शामिल हुए. अब पार्टी के दौरान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा होली के जश्न में इतनी मशगूल हो गई हैं कि सभी पर पिचकारी से पानी डाल रही हैं, वहीं एक्ट्रेस की पिचकारी से बचकर लोग इधर-उधर भाग रहे हैं.

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. प्रियंका के इस मस्ती भरे वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, बता दें, प्रियंका के पति सिंगर निक जोनास पहली बार होली पार्टी में शामिल हुए हैं. इस दौरान के फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा किए हैं.

वहीं अगर हम बात करे अम्बानी की तो अंबानी की होली सेलिब्रेशन पार्टी में कई सितारे शामिल हुए. जिनमें निक जोनास, प्रियंका चोपड़ा, सोनाली बेंद्रे, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल,जैक्लीन फर्नांडिस ,राजकुमार राव, हुमा कुरैशी ,डायना पेंटी और अरमान जैन जैसे सितारों के नाम शामिल हैं. इस पार्टी के दौरान की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शाहीन बाग में मिले शव से सनसनी फैल गई। …..
Next: पीएम मोदी ने दी सभी को सलाह। …..

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 14 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.