Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पीएम मोदी ने दी सभी को सलाह। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

पीएम मोदी ने दी सभी को सलाह। …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
519580-pm-modi

कोरोना वायरस के संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन औषधि केंद्र के संचालकों से मिले पीएम मोदी ने जन औषधि दिवस और होली पर बधाई भी दी. उन्होंने लाभार्थियों और केंद्र संचालकों से बात की और देहरादून की एक बुजुर्ग महिला की कहानी सुनकर भावुक हो गए पीएम मोदी ने कहा कि कहा कि यह एक योजना को सेलिब्रेट करने का दिवस नहीं है. यह उन लाखो लोगों से जुड़ने का एक प्रसंग है, जो इस योजना से लाभान्वित हुए हैं

कोरोना वायरस का भी जिक्र किया और कहा कि आज पूरी दुनिया नमस्ते कर रही है. हाथ मिलाने की जगह नमस्ते करने की आदत डालें. पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना सस्ता इलाज उपलब्ध कराने का संकल्प है.पीएम मोदी ने 6000 से अधिक जन औषधि केंद्र खोले जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह नेटवर्क बढ़ने के साथ लाभार्थियों की संख्या भी बढ़ रही है.

पीएम मोदी ने कहा कि एक हजार से अधिक जरूरी दवाओं की कीमत नियंत्रित होने से मरीजों के 12500 करोड़ रुपये बचे हैं.प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की बनी जेनरिक दवाओं की पूरी दुनिया में डिमांड है. सरकार ने हर अस्पताल के लिए जेनरिक दवाएं लिखना जरूरी कर दिया है. उन्होंने कहा कि कुछ विशेष परिस्थितियों को छोड़कर डॉक्टर जेनरिक दवाएं ही लिखें, ये सुनिश्चित करना जरूरी है. पीएम ने जेनरिक दवाओं को लेकर अफवाहें फैलाएं जाने का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोगों को ये भी लगता है कि आखिर दवा इतनी सस्ती कैसे हो सकती है.

उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्रों के साथ-साथ डिस्ट्रिब्यूशन, क्वालिटी टेस्टिंग लैब जैसे अनेक दूसरे साधनों का भी विस्तार हो रहा है. इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिल रहा है प्रधानमंत्री ने गांव-गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जाने की जानकारी दी और कहा कि अभी तक 31 हजार से अधिक सेंटर तैयार हो चुके हैं. यहां 11 करोड़ से अधिक लोगअपनी जांच करा चुके हैं. उन्होंने कहा कि फिटनेस को लेकर हमारे प्रयास ही स्वस्थ भारत के संकल्प को सिद्ध करेंगे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रियंका चोपड़ा होली के जश्न में डूबी। …..
Next: योगी सरकार जनसंख्या नीति पर गंभीरता से कर रही विचार। ……

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 13 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.