Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना वायरस के डर से टला IIFA Awards 2020
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

कोरोना वायरस के डर से टला IIFA Awards 2020

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
10

फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े आयोजन आईफा अवार्ड का समारोह कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. मध्यप्रदेश में होने वाले आईफा अवॉर्ड्स 2020 के अधिकारियों ने अभी नई तारीखों की घोषणा नहीं की है. मध्यप्रदेश की व्यावसायिक नगरी इंदौर में मार्च में तीन दिवसीय आईफा अवार्ड समारोह होने जा रहा था. मुंबई के अलावा IIFA के सारे आयोजन देश से बाहर हुए हैं. मुंबई के बाद इंदौर ही वह दूसरा स्थान है, जहां यह आयोजन होने वाला है.कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दुनिया भर में कई बड़े इवेंट कैंसल करने की जरूरत आन पड़ी है. बड़ी बात यह है कि आईफा अवॉर्ड्स को अनिश्चितकाल के लिए कैंसल किया गया है.

बतादे की अवॉर्ड कमेटी ने यह साफ कर दिया है कि कोरोना वायरस के चलते यह अवॉर्ड अब तय तारीख पर नहीं होंगे. कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए जनरल कमेटी, फिल्‍म इंडस्‍ट्री के लोगों और मध्‍यप्रदेश सरकार से सलाह करने के बाद आईफा 2020 अवॉर्ड्स को कैंसल करने का फैसला किया गया है आईफा की ओर से कहा गया है कि समारोह की नई डेट और जानकारी जल्‍द ही बताई जाएगी. हम इस स्‍थगन के चलते माफी मांगते हैं और उम्‍मीद करते हैं कि आप समय की संवेदनशीलता को समझेंगे.

दो दिन पहले ही मुंबई में कार्तिक आर्यन, कटरीना कैफ और दिया मिर्जा ने आईफा अवॉर्ड्स की तारीख और बाकी जानकारी के लिए मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी.कोरोना वायरस के डर से मनोरंजन की दुनिया भी अब अछूती नहीं रही. दुनियाभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए कई सितारों ने अपनी फिल्मों की शूटिंग को रीशेड्यूल कराने के अलावा, कई शहरों की यात्राओं और फिल्मों के प्रमोशन को भी रद्द कर दिया है. खबरों के मुताबिक कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर की फिल्म इंडस्ट्री को 500 करोड़ डॉलर के घाटे का सामना करना पड़ रहा है

Post navigation

Previous: PM मोदी ने ग्लोबल बिजनेस समिट 2020 में लिया हिस्सा
Next: अभिनेत्री कटरीना डॉग एंड द बोन खेलती हुई आई नज़र

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.