Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एक बार फिर आज वानखेड़े में उतरेंगे सचिन
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

एक बार फिर आज वानखेड़े में उतरेंगे सचिन

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download

इस वक़्त की बड़ी खबर। …… एक लोकल स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि अभी तक की स्थिति को देखते हुए नुरेमबर्ग शहर इस मैच को रद करने की मांग करता है।मुंबई की सभी सड़कें शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में तरफ जाती दिखाई देंगी, क्योंकि अनअकेडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले मैच में सचिन तेंडुलकर की इंडिया लेजंड्स का सामना ब्रायन लारा की विंडीज लेजंड्स से होगा। सचिन के लिए यह बेहद भावुक पल होगा क्योंकि 14 नवंबर, 2013 के बाद से सचिन पहली बार वानखड़े स्टेडियम में खेलेंगे।

इस मैच का और ज्यादा महत्व इसलिए है, क्योंकि यह रोड सेफ्टी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए खेला जा रहा है भारत में सड़क दुर्घटना में हर चार मिनट में एक इंसान की जान जाती है। दिलचस्प बात यह है कि सचिन के करियर का आखिरी मैच उसी टीम के खिलाफ था जिस टीम के खिलाफ वह शनिवार को मैदान पर उतरेंगे। सचिन ने अपना करियर का आखिरी मैच इसी मैदान पर विंडीज के खिलाफ खेला था।

वही भारतीय टीम ने सीसीआई में अपना अभ्यास किया। सभी खिलाड़ी एक बार फिर मैदान पर वही कर रहे थे जो वह अपने जीवन भर करते आए थे। भारत की विश्व कप-2011 जीत के हीरो युवराज सिंह ने कहा शरीर थका हुआ लेकिन हमारे पास जो बचा है हम उसके साथ पूरी कोशिश करेंगे। विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कई सदस्य यहां हैं। एक बार फिर मैदान पर उन्हीं सब लोगों के साथ वापसी कर अच्छा लग रहा है।

मजा आएगा लेकिन साथ ही हम सीरियस क्रिकेट खेलने को लेकर भी तैयार हैं, क्योंकि यह एक अच्छे कारण के लिए होने जा रही है। सचिन कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारी गेंदबाजी अच्छी है लेकिन फिल्डिंग चिंता की बात है उन्होंने यह भी कहा की जब आप क्रिकेट खेलते हो तो मजा आता है। शरीर अब काभी बूढ़ा हो चुका है, हालांकि प्रतिस्पर्धा बाहर निकल कर आएगी। कल हमारे सामने काफी सारी भीड़ होगी। यह अच्छ मैच होगा।’ मैच के पूरे टिकट बिक चुके हैं और टीम रोड सेफ्टी के प्रति जागरूकता फैलाने को तैयार हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Baaghi 3 ने की धमाके दार एंट्री 18 करोड़ की कमाई
Next: कोरोना वायरस के कारण टला शूटिंग वर्ल्ड कप

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 14 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.