Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Baaghi 3 ने की धमाके दार एंट्री 18 करोड़ की कमाई
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

Baaghi 3 ने की धमाके दार एंट्री 18 करोड़ की कमाई

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
baaghi-3

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. इसी बीच रिलीज हुई है टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की धमाकेदार एक्शन फिल्म बागी 3 इस फिल्म को मिले-जुले रिव्यूज मिले हैं. फिल्म में टाइगर श्रॉफ को सबसे ज्यादा तारीफें मिल रही हैं. इमोशन और रोमांस से भरी इस फिल्म के एक्शन सीन्स में टाइगर सबसे बेहतरीन लगे हैं. शायद यही वजह है कि ये फिल्म पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई कर गई है. एक्शन और स्टंट से भरपूर यह फिल्म बागी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है.

इस फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट तभी से ही देखने को मिल रही थी, जब से इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है टाइगर श्रॉफ की बागी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए ये साबित कर दिया है कि उन्हें एक्शन अवतार में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है टाइगर की फिल्म ने पहले दिन 17 से 18 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ओपनिंग की है. अगर फिल्म की कमाई इसी तरह रही तो बागी 3 कुछ दिनों में ही 100 करोड़ के करीब पहुंच जाएगी.

ये तो पहले दिन की कमाई है अभी तो इस फिल्म के लिए पूरा वीकेंड बाकी है. ऐसे में देखना होगा कि टाइगर श्रॉफ की ये धमाकेदार एक्शन फिल्म रविवार और शनिवार को क्या कमाल करती है. माना जा रहा था कि इन दिनों कोरोना वायरल का कहर लोगों को सिनेमाघरों में जाने से रोक सकता है लेकिन बागी 3 के कलेक्शन पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है.

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर बागी फ्रेंचाइजी का हिस्सा पहली फिल्म से ही रहे हैं लेकिन ये पहली बार है जब रितेश देशमुख इस इस फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं. इस फिल्म में रितेश, टाइगर श्रॉफ के भाई के किरदार में नजर आ रहे हैं. इस भाई के लिए टाइगर अपनी जान पर खेलने को तैयार रहता है. टाइगर और रितेश की कैमिस्ट्री को खूब पसद किया जा रहा है. वहीं फिल्म में श्रद्धा कपूर को भी काफी तारीफें मिल रही हैं.

Post navigation

Previous: अभिनेत्री कटरीना डॉग एंड द बोन खेलती हुई आई नज़र
Next: एक बार फिर आज वानखेड़े में उतरेंगे सचिन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.