Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोर्ट ने 7 दिनों के लिए ताहिर को पुलिस रिमांड भेजा
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

कोर्ट ने 7 दिनों के लिए ताहिर को पुलिस रिमांड भेजा

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
2

बड़ी खबर। …… आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा की हत्या के आरोपी निलंबित आप पार्षद ताहिर हुसैन को लेकर दिल्ली पुलिस की टीम देर शाम कड़कड़डूमा कोर्ट पहुंची. सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे सात दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. गौरतलब है कि ताहिर हुसैन गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर करने के लिए पहुंचा था, जहां पर दिल्ली पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. ताहिर ने इससे पहले कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी भी दाखिल की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ताहिर 24 से 27 फरवरी के बीच दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में था. वहीं ताहिर का भी दावा है कि वो हिंसा के दौरान और उसके बाद भी अपने घर के पास ही रहा.

जानकारी के मुताबिक ताहिर हुसैन की आखिरी लोकेशन दिल्ली के जाकिर नगर में मिली थी जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया. जानकारी के मुताबिक इसके बाद ताहिर ने अपना एक पुराना नम्बर शुरू किया और आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं से बातचीत भी की. इसके अलावा ताहिर ने वकील से बात की है. ऐसे में अब पुलिस ताहिर के कॉल रिकॉर्ड्स की जांच कर उससे जुड़े सवाल पूछ सकती है.

दिल्ली हिंसा में शामिल होने का आरोप झेल रहे AAP के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन इस तरह की किसी भी घटना में शामिल होने से लगातार इनकार करते रहे हैं. इस मामले में दिल्ली पुलिस ताहिर के बयान के आधार पर भी उनसे पूछताछ करेगी. दिल्ली पुलिस के एसीपी अजीत कुमार सिंगला ने खुलासा किया था कि घटना की जांच के दौरान आरोपी AAP के निलंबित पार्षद ताहिर की भी बात सुनी जाएगी.

Post navigation

Previous: मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा 11 लोगों की मौत
Next: अहमद खान को नहीं समझ आया थप्पड़ का कॉन्सेप्ट कही ये बात। …….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.