Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा 11 लोगों की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा 11 लोगों की मौत

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
b51cb0d69099ee2e014f14d568b40586

बतादे की बिहार के मुजफ्फरपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोग घायल हो गए हैं. हादसा मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड में हुआ. यहां पर एक स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उतर गए. स्कॉर्पियो एनएच-28 पर जा रही थी, तभी ट्रैक्टर से टकरा गई वही इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.मुजफ्फरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी है.

स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. पुलिस के मुताबिक दुर्घटना सरमसपुर हेल्थ केयर के सामने की है. पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है. हादसे में मरने वालों की शिनाख्त की जा रही है.पुलिस ने कहा कि हादसा शनिवार तड़के हुआ है. प्राथमिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि इस दुर्घटना में जो स्कॉर्पियो गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है वह उसका रजिस्ट्रेशन नंबर उत्तर प्रदेश का था.

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को एंबुलेंस में रखकर श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया है. मरने वाले सारे लोग मुजफ्फरपुर के हथौड़ी के रहने वाले थे. पुलिस फिलहाल जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त हुए ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो को हटाने का काम कर रही है. ताकि रोड पर लगे जाम को हटाया जा सके. पुलिस ने घटना की जांच भी शुरू कर दी है.

पुलिस ने कहा कि अभी यह नहीं पता चल पाया है कि मुजफ्फरपुर में हादसे के शिकार स्कॉर्पियो सवार कहां जा रहे थे। हादसे के बाद नेशनल हाईवे 28 में भीषण जाम लग गया। पुलिस के मुताबिक, हादसा सरमसपुर हेल्थ केयर के सामने आज सुबह लगभग 5 बजे हुआ। उसने बताया कि घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस हादसे में मरने वालों की शिनाख्त करने में जुटी है।

वहीं, चश्मदीदों ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्कॉर्पियो में करीब 14 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही थी और सरमसपुर हेल्थ केयर के पास उसकी ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद नैशनल हाइवे-28 पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और जाम लग गया।

Post navigation

Previous: चिराग का बयान नीतीश राज में बिहार में बढ़े अपराध
Next: कोर्ट ने 7 दिनों के लिए ताहिर को पुलिस रिमांड भेजा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.