Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ में आया कोरोना वायरस का केस। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

लखनऊ में आया कोरोना वायरस का केस। ….

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
03_03_2020-coronavirus_2_20081563

बड़ी खबर। …… राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या 61 हो गई है. कनाडा से लखनऊ अपने रिश्तेदारों से मिलने आई एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है. हालांकि, महिला के पति की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है कनाडा से लौटी इस महिला को केजीएमयू के आईसोलेशन वॉर्ड मे रखा गया है. इस बीच कोरोना के खौफ से लखनऊ में इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमेंट का दीक्षांत समारोह टाल दिया गया. इससे पहले आईआईएम बैंगलूरू समेत अन्य संस्थानों ने भी समारोह कैंसिल किये थे.

उधर, पटना के पीएमसीएच और एनएमसीएच में कोरोना वायरस के दो-दो संदिग्ध भर्ती हुए है. पीएमसीएच में भर्ती संदिग्ध एक औरंगाबाद और दूसरा समस्तीपुर का है वही बताती चलू की इनकी उम्र 30 और 45 साल है, जबकि एनएमसीएच में भर्ती 30 वर्षीय महिला राजस्थान के ब्रम्ह स्थान मंदिर से लौट कर आई है, जबकि 24 वर्षीय युवक दिल्ली से आया है. इनकी जांच के नमूने आरएमआरआई भेजे गए है.

कोरोना के संदिग्धों को 14 दिन तक अलग रखने के लिए आईटीबीपी ने चार और सेंटर बनाए है. आईटीबीपी ने बीटीसी, किमिन, शिवगंगई और कारेरा में सेंटर बने है. बीटीसी में 580 संदिग्धों, किमिन में 210 संदिग्धों, शिवगंगई में 300 संदिग्धों और कारेरा में 180 संदिग्धों को रखने की व्यवस्था की गई है.

कोरोना वायरस के कारण केरल हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार ने सभी जिला न्यायाधीशों को एक नोटिस भेजा है. इसमें कहा गया है कि केवल बहुत जरूरी मामलों पर विचार करें. नोटिस में कहा गया है कि गैर-जरूरी मामलों पर विचार स्थगित कर दिया जाना चाहिए.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 24 घंटे में भारी बारिश के साथ चलेगी आंधी। …..
Next: सिंधिया भाजपा में शामिल होने के बाद आज। …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.