Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 24 घंटे में भारी बारिश के साथ चलेगी आंधी। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • गैजेट्स
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार

24 घंटे में भारी बारिश के साथ चलेगी आंधी। …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
06_05_2018-rain-alert

मार्च महीने की शुरुआत से ही मौसम खराब बना हुआ है। मौसम में ठंडक है और अब तक कई दिन बारिश के साथ निकले हैं। हालांकि, दिन में धूप देखने को भी मिल रही है, मगर अभी भी मौसम स्थिर नहीं माना जा सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले पांच दिनों के लिए कई जगहों पर चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, अभी भी कई दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। IMD ने पांच दिनों का बुलेटिन जारी करते हुए जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

इसके साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की उम्मीद है बताया गया कि ओडिशा, उत्तराखंड के स्थानों पर कई दिनों मे मौसम खराब रहेगा। यहां 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान की संभावना लगाई गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख,हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और पश्चिम मध्य प्रदेश में भी बिजली कड़कने और आंधी तूफान के साथ अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी उम्मीद लगाई गई है।

वहीं, 15 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है हिमाचल प्रदेश में इस बार ठंड हार नहीं मान रही। यहां बुधवार से बारिश और बर्फबारी जारी है, जहां गुरुवार को भी सही वैसे ही हालात हैं। रोहतांग दर्रे पर दो फीट ताजा बर्फबारी देखी गई। पिछले कुछ दिनों से लगातार खराब चल रहे मौसम के कारण तापमान में गिरावट आई है।

राज्य में तेज बारिश के साथ एकाएक ओले गिरने लगे हैं। वहीं, इस दौरान बेमौसम बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। गेहूं की फसल को नुकसान होगा। बुधवार को मौसम साफ रहा, लेकिन रात को अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में बारिश के संभावना है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इरफान अंग्रेजी मीडियम के बाद लंबी छुट्टी पर। …….
Next: लखनऊ में आया कोरोना वायरस का केस। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 41 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 45 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 49 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.