Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • वायरस के चलते IPL को 15 अप्रैल तक किया निलंबित
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

वायरस के चलते IPL को 15 अप्रैल तक किया निलंबित

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
file_photo_of_ipl_trophy_ipl__1580174154

बतादे की कोरोना वायरस से कई देशो में कोहराम मचा हुआ है अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 29 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग को महामारी बन चुके कोरोना वायरस के खतरे के चलते 15 अप्रैल तक के लिए निलंबित कर दिया है, जबकि दिल्ली सरकार ने राजधानी में आईपीएल मैचों पर रोक लगा दी है। दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली में आईपीएल मैचों के आयोजन पर शुक्रवार को रोक लगा दी थी और इसके कुछ घंटे बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने एक बयान जारी कर कहा कि आईपीएल-13 को 15 अप्रैल तक के लिए निलंबित किया जा रहा है।

आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई में गत चैंपियन मुबंई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबले से होनी थी। शाह के बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि आईपीएल 16 अप्रैल से शुरू होगा या नहीं वही शाह ने कहा की बीसीसीआई अपने सभी अंशधारकों और आम जनता के हितों को लेकर चिंतित है और वो सभी आवश्यक कदम उठा रही है कि फैन्स सहित आईपीएल से जुड़े सभी लोगों को सुरक्षित क्रिकेट अनुभव मिले शाह ने कहा बीसीसीआई भारत सरकार, खेल मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और अन्य सम्बंधित केंद्र और राज्य सरकार विभागों के साथ इस सन्दर्भ में मिल कर काम करेगी। आईपीएल की संचालन परिषद की शनिवार को मुंबई में बैठक होनी है

जिसमें बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और आठ फ्रैंचाइजी टीमों के प्रतिनिधि इस मसले पर चर्चा करेंगे और आईपीएल को लेकर भविष्य का फैसला किया जाएगा वही बीसीसीआई ने आईपीएल को 15 अप्रैल तक स्थगित करने का फैसला सरकार के उस आदेश को देखते हुए लिया है जिसमें सरकार ने सभी मौजूदा वीजा पर 15 अप्रैल तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें केवल राजनयिक और रोजगार को छूट दी गई है। इस स्थिति में विदेशी खिलाड़ियों का 15 अप्रैल तक आईपीएल में हिस्सा लेना मुश्किल था।

आईपीएल टीमें टूर्नामेंट के लिए अपने विदेशी सितारों को चाहती हैं जबकि सरकार के इस परामर्श के बाद विदेशी खिलाड़ियों का 15 अप्रैल तक आईपीएल में हिस्सा लेना मुश्किल था। बीसीसीआई ने इसी कारण आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया। भारत सरकार ने यह भी परामर्श जारी किया था कि अगर खेल टूर्नामेंट को आयोजित किया जाना जरूरी है तो उन्हें दर्शकों के बिना ही आयोजित किया जाए। खेल मंत्रालय ने बीसीसीआई सहित सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों को परामर्श जारी कर कहा था कि वो इस बात को सुनिश्चित करें कि किसी भी खेल आयोजन में दर्शकों की उपस्थिति ना रहे।

Post navigation

Previous: वायरस से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन
Next: भारत,दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज हुई रद्द

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.