Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दुनिया भर में कोरोना से 6000 लोगों की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

दुनिया भर में कोरोना से 6000 लोगों की मौत

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
1

आपको बतादे की चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना से दुनिया भर में दहशत बनी हुई है इससे दुनिया के 157 देशों में कोरोना अपना पैर पसार चुका है. दुनिया में कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. अबतक कोरोना की चपेट में आकर दुनिया में कुल 6,515 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कुल 1,69,524 लोग अब भी कोरोना की चपेट में हैं. यूरोप समेत दुनिया के प्रभावित देशों में सड़कें सूनी हैं और माहौल कर्फ्यू जैसा दिख रहा है.

चीन के बाद यूरोप में सबसे ज्यादा कोरोना कहर बरपा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्पेन में 105 लोगों की मौत हुई है. यूरोप में कुल मिलाकर अबतक 1,907 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें सबसे ज्यादा मौत इटली में हुई है. कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन पहले ही महामारी घोषित कर चुका है.वुहान से फैले कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर इटली में देखने को मिल रहा है

वही यह भी बतादे की रविवार को इटली में 368 लोगों की मौत हुई और इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 1809 तक पहुंच गया. इसके साथ ही 3,590 नए कन्फर्म केस सामने आए और कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 24 हजार 747 हो गई है. चीन के बाहर कोरोना वायरस से मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है.ईरान में कोरोना से 113 और लोगों की मौत हो गई.

इस तरह ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 724 हो गई है, जबकि इस बीमारी की चपेट में आने वालों की संख्या 13,938 हो गई है. ईरान के बाद स्पेन में पिछले 24 घंटे में 113 लोगों की मौत हो गई और कुल आंकड़ा 292 तक पहुंच गया. जबकि स्पेन में अबतक कुल 7,845 लोग संक्रमित हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सारा अली खान का लेटेस्ट लुक हो रहा वायरल
Next: योगी ने मंत्रियों को सरकार के काम गिनाने के निर्देश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.