Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • योगी ने मंत्रियों को सरकार के काम गिनाने के निर्देश
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

योगी ने मंत्रियों को सरकार के काम गिनाने के निर्देश

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
CM_Yogi-1493714220_835x547

आपको बता दे की योगी सरकार के तीन साल पूरे होने जा रहे हैं. आगामी 19 मार्च को योगी आदित्यनाथ को सूबे के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिए हुए तीन साल पूरे हो जाएंगे. ऐसे में सरकार की तीसरी सालगिरह पर सीएम योगी ने अपने सभी मंत्रियों से जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाने को कहा है. मुख्यमंत्री की ओर से कहा गया है कि सभी मंत्री अपने प्रभावी जिलों का दौरा कर सरकार के कामकाज की जानकारी विस्तार से जनता तक पहुंचाएं

दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने ओलावृष्टि से किसानों की फसल हुए नुकसान पर रविवार को अपने मंत्रियों के साथ बैठक कर चर्चा की थी. इसी बैठक में उन्होंने अपने मंत्रियों को यह निर्देश दिए हैं. सीएम योगी की ओर से सभी मंत्रियों को हर जिले में सरकार के कामकाज से जुड़ी एक पुस्तिका का विमोचन करने को भी कहा गया है.

इस पुस्तक में तीन साल की सरकार के कामकाज का विस्तृत ब्यौरा और सांसद-विधायक निधि के खर्च की जानकारी दी जाएगी.सरकार के मंत्रियों की ओर जारी की जाने वाली इस पुस्तिका में सूबे के हर जिले को सरकार की विकास परियोजनाओं से होने वाले फायदों का भी जिक्र होगा.

साथ ही योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों से कहा है कि आगामी 19 मार्च से 25 मार्च के बीच में सभी मंत्री लखनऊ में अपने-अपने विभागों की उपलब्धियों के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करें, ताकि हर विभाग के कामकाज के बारे में लोगों को जानकारी मिल सके.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुनिया भर में कोरोना से 6000 लोगों की मौत
Next: लखनऊ समेत UP के 11 जिलों में सिनेमा हॉल बंद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.