Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दुनिया में वायरस से मरने वालो की संख्या 7000 पहुंची
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

दुनिया में वायरस से मरने वालो की संख्या 7000 पहुंची

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
corona_vac_5898594_835x547-m

चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब तक 180 से ज्यादा देशों में पहुंच गया है. इसके संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 6500 को पार कर गई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया है दुनिया भर की सरकारें कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक करने पर ध्यान दे रही हैं इसके संक्रमण को फैलने से रोककर ही इसे काबू में किया जा सकता है. इसके लक्षणों को पहचानकर ही कोरोना वायरस की बेहतर तरीके से रोकथाम की जा सकती है भारत में भी कोरोना से संक्रमण के 125 मामलों की पुष्टि हो चुकी है.

इनमें 107 भारतीय और 22 विदेशी नागरिक हैं. कोरोना ने अब तक 145 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है. केरल में 22 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं. हालांकि, इनमें से 3 लोगों का इलाज हो चुका है इसके बाद महाराष्ट्र में 36 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है.

भारत में कोरोना के संक्रमण से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम 5 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस पर सार्क देशों के प्रमुखों से चर्चा की. इस चर्चा में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति,मालदीव के राष्ट्रपति,श्रीलंका के राष्ट्रपति,बांग्लादेश की प्रधानमंत्री,भूटान के प्रधानमंत्री और नेपाल के प्रधानमंत्री शामिल हुए. पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री इस चर्चा में शामिल हुए.

कोरोना से दुनिया भर में अब तक 6500 लोगों की मौत हो चुकी हैं.
ईरान में अब तक कोरोना से 853 दक्षिण कोरिया में 81 लोगों की मौत हो चुकी है
सिर्फ इटली में ही अब तक कोरोना से 2,158 लोगों की मौत हो गयी है.
चीन में अब तक कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 80,824 हो गयी है.
चीन में अब तक कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या करीब 3200 हो गयी है.
दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,70,000 के पार चली गयी है.

स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए इसे फैलने से रोकना एक बड़ी चुनौती बन गई है. हालांकि, चीन इसे रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है. वहां नए मामलों की संख्या घटी है. यह 145 देशों में फैल चुका है. विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने इसे महामारी घोषित किया है. WHO की तरफ से एक एडवाइडरी भी जारी की गई है, जिसमें बीमारी के लक्षण पहचानने और उसकी रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दी गई है.

Post navigation

Previous: येस बैंक को मिली राहत मूडीज ने बढ़ाई बैंक की रेटिंग
Next: ताहिर हुसैन को कोर्ट 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.