Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • विराट ने कहा वायरस से‍ निपटने के लिए जागरूक रहना होगा
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

विराट ने कहा वायरस से‍ निपटने के लिए जागरूक रहना होगा

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
6

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस से लड़ रही है. भारत में भी इसके मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है, जिसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की है. उन्‍होंने देशवासियों से अपील की है कि वह रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक घर में ही रहें. रविवार को शाम 5 बजे सायरन बजाया जाएगा. पीएम मोदी की इस कोशिश को विराट कोहली,इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, बजरंग पूनियां सहित कई खिलाड़ियों ने सराहा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली ने कहा कि कोरोना वायरस से उत्‍पन्‍न खतरे से‍ निपटने के लिए सतर्क, जागरूक रहना होगा.

साथ ही जिम्‍मेदार नागरिक के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित सुरक्षा मानदंडों का पालन करना होगा वही उन्होंने यह भी कहा कि इसके अलावा देश और दुनिया भर के उन सभी चिकित्सा पेशेवरों का विशेष उल्लेख जो कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सारे प्रयास कर रहे हैं.

व्यक्तिगत स्वच्छता रखते हुए चलिए हम उनका सहयोग करते हैं.भारत के पूर्व दिग्‍गज ऑल राउंडर इरफान पठान ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अपने देश की मदद करें. एक दूसरे की मदद करें.सलामी बल्‍लेबाज शिखर धवन ने भी सभी से जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की. धवन ने कहा कि 22 मार्च को घर में ही रहे.वहीं भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी और भारत सरकार ने काफी जरूरी कदम उठाया है.

इससे कोरोना वायरस के मामलों में कमी आएगी. उन्‍होंने कहा कि यह हमारी जिम्‍मेदारी है कि सरकार के फैसले का सम्‍मान करें.वहीं भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी और भारत सरकार ने काफी जरूरी कदम उठाया है. इससे कोरोना वायरस के मामलों में कमी आएगी. उन्‍होंने कहा कि यह हमारी जिम्‍मेदारी है कि सरकार के फैसले का सम्‍मान करें.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: संकट के बीच कमलनाथ सरकार की आज देगी अग्नि परीक्षा
Next: क्रिकेटर शेन वाॅर्न का बड़ा कदम सैनिटाइजर बनाना किया शुरू

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.