Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • क्रिकेटर शेन वाॅर्न का बड़ा कदम सैनिटाइजर बनाना किया शुरू
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

क्रिकेटर शेन वाॅर्न का बड़ा कदम सैनिटाइजर बनाना किया शुरू

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
Shane_Warne_PTI_571_855

बतादे की पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए महान क्रिकेटर शेन वाॅर्न की डिस्टलरी में अब एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर बनाना शुरू कर दिया है, जो पहले जिन बनाती थी. इस महामारी से अब तक पूरी दुनिया में दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9000 लोगों की जान चली गई है. ऑस्ट्रेलिया में हाथ साफ करने के लिए सैनिटाइजर की कमी हो रही है वाॅर्न की कंपनी 708 जिन ने अब 17 मार्च से मेडिकल ग्रेड का 70 प्रतिशत एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर बनाना शुरू कर दिया है

जो ऑस्ट्रेलिया के दो अस्पतालों के लिए होगा वाॅर्न ने बयान में कहा कि यह ऑस्ट्रेलिया के लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण स्थिति है और इस बीमारी से बचने और लोगों को बचाने के लिए हमें अपनी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की मदद के लिए वो सब करना होगा जो हम कर सकते हैं.शेन वॉर्न ने कहा कि मैं खुश हूं कि सेवनजीरोऐट ऐसा बदलाव कर सकती है और अन्य को भी ऐसा करने के लिये प्रेरित कर सकती है.

ऑस्ट्रेलिया में अब तक 565 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि छह लोगों की मौत हो गई है. बढ़ते मामलों से ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में हैंड सैनेेटाइजर की काफी मांग बढ़ गई है और इसे खरीदने को लेकर अफरातफरी मच रही है.

चीन के वुहान शहर से फैलनाा शुरू हुए इस वायरस ने देखते ही देखते पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया है. भारत में भी दिन पर दिन इसके मामले बढ़ रहे हैं. इसे देखते हुए भारत में विदेशियों के आने पर रोक लगा दी गई है. वहीं देश लौट रहे भारतीय की पूरी तरह से जांच की जा रही है. देश में मॉल्‍स, स्‍कूल, कॉलेज, जिम, थियेटर सभी को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विराट ने कहा वायरस से‍ निपटने के लिए जागरूक रहना होगा
Next: आसिम व हिमांशी का सॉन्ग कल्ला सोहना हुआ रिलीज़

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.