Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बाइक सवार नक्सलियों ने दो को एके 47 से भून डाला, लखीसराय जिले के चानन में पुलिस मुखबिरी के आरोप में
  • क्राइम

बाइक सवार नक्सलियों ने दो को एके 47 से भून डाला, लखीसराय जिले के चानन में पुलिस मुखबिरी के आरोप में

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

बिहार के लखीसराय में नक्सलियों ने दो लोगों की पुलिस का मुखबिर होने के शक में एके-47 से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को चानन थाना के मननपुर स्थित चाय-नाश्ते की दुकान पर अंजाम दिया गया। हत्या के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। नक्सलियों की गोली से बचने के लिए मदन सौ मीटर तक भागा ला मुख्य सड़क स्थित भिखारी भी लेकिन नक्सलियों ने पीछा कर उसे गोली मार दी। चार गोली मदन के सिर, पेट और अन्य हिस्सों में लगी। मदन की हत्या के बाद नक्सलियों ने मुखिया के गाड़ी चालक भलाई निवासी छोटू कुमार को भी तीन गोली मारकर मौत की नींद सुला दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि हत्या के दौरान वहां हथियारों के साथ 15 से 20 नक्सली मौजूद थे। हत्या में एके47 और इंसास रायफल के इस्तेमाल की बात भी कही जा रही है।  नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में मदन यादव और एक चालक को गोलियों से भून दिया। मृतक मदन यादव मननपुर बस्ती निमियाटाड़ का जबकि चालक छोटू कुमार भलूई गांव का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक मदन यादव जमुई से भलूई हॉल्ट उतकर भलूई मुखिया गणेश रजक की गाड़ी से मननपुर नहर स्थित भिखारी मोदी की दुकान पर आया। तभी बाइक पर सवार दो नक्सलियों ने मदन पर गोलियों की बौछार कर दी। घटना को चानन थाना के मननपुर महादलित टोमोदी के चाय नाश्ता की दुकान पर अंजाम दिया गया।

Post navigation

Previous: SHARMNAAK: 52 वर्षी महिला के साथ बलात्कार घटना, एक बुजुर्ग औरत के साथ रेप कर के मार दी गई
Next: जम्मू-कश्मीर में करीब 11 दिन रहकर सुरक्षा हालातों का जायजा लेकर लौटे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल

Related Stories

WhatsApp Image 2025-10-01 at 4.46.18 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

दहेज लोभियों ने बहू को दी मौत, फंदे पर लटकाकर की हत्या – पिता ने लगाए गंभीर आरोप

Sarvoday Times 1 year ago 0
WhatsApp Image 2025-08-25 at 5.31.55 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

नवाबगंज पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब का निष्कर्षण व बरामदगी कर किया गया 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 year ago 0
niv_1756038105132_1756038130746_1756112325660
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

निक्की भाटी कांड: दहेज़ की मांग ने ली मासूम ज़िंदगी, पिता बोले – इंसाफ चाहिए, सज़ा कठोरतम हो

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.