Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव। ….

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
20_03_2020-kanikajp

बॉलीवुड की एक मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. वह 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर वह ग्राउंड स्टाफ की मिलीभगत से वॉशरूम में छिपकर निकल भागीं. कनिका ने संडे को लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में एक पार्टी ऑर्गनाइज की थी जिसमें लखनऊ के तमाम बड़े अफसर और कई नेता शामिल हुए थे.

इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप है हर कोई डरा हुआ है. नौकर-चाकर और पार्टी कैटरर के तमाम कर्मी भी दहशत में है. खबर ये भी है कि कनिका लखनऊ के ताज होटल में भी ठहरी थीं. जहां तक शालिमार गैलेंट के निवासियों की बात है तो इस अपार्टमेंट के अधिकतर निवासी अब ये बिल्डिंग छोड़ कर दूसरी जगहों पर जा रहे हैं.

कनिका कपूर का पूरा परिवार इस बिल्डिंग में रहता है और अब उनके पूरा परिवार को क्वारंटाइन में रखा जा रहा है.जानकारी के मुताबिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने कनिका के संपर्क में रहे सभी लोगों को कॉल किया है और उन्हे सेल्फ आईसोलेट करने के लिये भी कहा है. अभी किसी और मे लक्षण नही मिले हैं केवल सिंगर पॉजिटिव पायी गयी हैं. बता दें कि कनिका ने बेबी डॉल, जुगनी, चिट्टियां कलाइयां और देसी लुक जैसे तमाम सुपरहिट गाने गाए हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रेल यात्रियों को चार घंटे तक होगी परेशानी। ….
Next: कोरोना वायरस के डर से मुंबई से लोग रहे पलायन

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.