Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में बढ़ा कोरोना का कहर 8 दिन में 250 हुए पीड़ित
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

देश में बढ़ा कोरोना का कहर 8 दिन में 250 हुए पीड़ित

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download

आपको बतादे की पूरी दुनिया में और अब भारत में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है. इससे अब तक 250 लोग संक्रमित पाए गए हैं, वहीं चार लोगों की मौत हो चुकी है. इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए भारत के कई शहरों में पाबंदियां लगाई गई हैं. कोरोना वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं है. ऐसे में वायरस को बड़े स्तर पर जाने से रोकने के लिए बचाव ही एक मात्र उपाय है. इसे देखते हुए भारत ने समय रहते कई आवश्क कदम उठाए हैं हालांकि, भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा तेज से बढ़ रहा है.

13 मार्च को जहां कोरोना मरीजों की संख्या 89 थी, तो वहीं 14 मार्च को 96 हो गई 15 मार्च को कोरोना के 112 केस सामने आए, तो 16 मार्च को बढ़कर 124 हो गया. 17 मार्च को 139 केस सामने आए, तो 18 मार्च को बढ़कर 168 हो गया. वही, 19 मार्च को 195 केस थे जो बढ़कर आज यानी 20 मार्च को 250 पहुंच गया है कोरोना के खतरा को देखते हुए अब भारत के तमाम शहर लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में इस संकट से मुकाबला करने लिए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाने की बात की है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग घर से बाहर ना निकलें.22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान 24 घंटे के लिए ट्रेन सेवाएं भी बंद रहेंगी महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले देखने को मिले हैं.

महाराष्ट्र सरकार ने सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई, पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़ा और नागपुर में तमाम सेवाओं पर पाबंदी लगा दी है. वहीं सरकार ने पुलिस को क्वारनटीन का उल्लंघन करने वालों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है.दिल्ली में अगले तीन दिनों के लिए बाजार बंद रहेंगे. पार्लर और सैलून भी दिल्ली में बंद रहेंगे. इसके अलावा दिल्ली के सभी रेस्टोरेंट 31 मार्च तक बंद रहेंगे. इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल के साथ सभी जिम, नाइट क्लब और स्पा 31 मार्च तक के लिए बंद है.

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस के डर से मुंबई से लोग रहे पलायन
Next: दिल्ली से चेन्नई जा रहे हेयर स्टाइलिस्ट को कोरोना

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.