Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कनिका से मिले दुष्यंत फिर मिले राष्ट्रपति से अब राष्ट्रपति कराएंगे जांच
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

कनिका से मिले दुष्यंत फिर मिले राष्ट्रपति से अब राष्ट्रपति कराएंगे जांच

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

बड़ी खबर। …… बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। कनिका 9 मार्च को ही लंदन से लौटी थीं। इसके बाद वे कम से कम 4 पार्टी और एक फैमिली फंक्शन में शामिल हुईं, जिनके सबूत हर कहीं मौजूद हैं। ऐसी ही एक पार्टी 13 मार्च को लखनऊ के ताज होटल में भी हुई थी। इसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बेटे दुष्यंत सिंह और बहू निहारिका के साथ मौजूद थीं। कनिका के कोरोना पॉजिटव होने की खबर के बाद वसुंधरा और दुष्यंत ने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया।

हालांकि बात यहीं खत्म नहीं होती भाजपा सांसद दुष्यंत के ट्विटर अकाउंट से पता चलता है कि वे दो दिन पहले राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे दुष्यंत सिंह ने दो दिन पहले राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई सांसदों के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से नाश्ते पर मुलाकात की थी। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 96 सांसद आए थे। इस कार्यक्रम की जारी तस्वीर में दुष्यंत राष्ट्रपति के ठीक पीछे खड़े दिख रहे हैं।

दुष्यंत के साथ मौजूद प्रमुख नेताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, कांग्रेस की कुमारी सैलजा और बॉक्सर मैरी कॉम शामिल हैं। इधर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने सभी अपाइनमेंट निरस्त कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति अपनी जांच भी कराएंगे 15 मार्च के बाद से दुष्यंत कम से कम तीन दिन लोकसभा भी पहुंचे थे और वहां की कार्यवाही में शामिल हुए थे।

इसी तरह अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल, भाजपा सांसद वरुण गांधी और कांग्रेस सांसद दीपेंदर हुड्डा ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। इनके अलावा यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व सांसद जितिन प्रसाद ने भी खुद को अलग-थलग रहने का फैसला लिया है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: MP में BJP के विधायक दल की बैठक होगी आज
Next: हरियाणा के सभी जिलों में धारा 144 हुई लागू

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.