Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर में भी हुआ 31 मार्च तक लॉकडाउन का एलान
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

जम्मू-कश्मीर में भी हुआ 31 मार्च तक लॉकडाउन का एलान

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
23_03_2020-punjab_news_c_5431574_133511236

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए आज से देश के 74 से ज्यादा जिलों में लॉकडाउन किया गया है. कोरोना वायरस के संक्रमण को कम्युनिटी स्प्रेड से बचाने के लिए यह कोशिश की जा रही है. इस फैसले से आम लोगों को खासी दिक्कत भी हो सकती है. आज से कई राज्यों की सीमाएं सील हो जाएंगी. आज सुबह 6 बजे से लॉकडाउन के दौरान जहां तमाम चीजों पर पाबंदी होगी, वहीं आप अपनी जरूरत की चीज ले सकेंगे, मतलब दूध, फल-सब्जी, राशन, दवा आदि आपको पहले की तरह मिलती रहेगी.

पूरे बिहार का शहरी इलाका लाॅकडाउन कर दिया गया है. लॉकडाउन में पटना सहित बिहार के तमाम जिले शामिल हैं. इसके साथ ही वैसे अनुमंडल इलाके भी लॉकडाउन में शामिल हैं जो भीड़भाड़ वाले हैं.बिहार में लॉकडाउन फिलहाल 31 मार्च 2020 तक किया गया है. मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर हुई हाई प्रोफाइल मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है शनिवार को राजस्थान ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से लॉकडाउन का ऐलान किया था लेकिन उसके एक दिन बाद तमाम राज्य उसी तरह का कदम उठा रहे हैं

दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, नगालैंड जैसे तमाम राज्यों ने पूरे राज्य या कुछ जिलों में लॉकडाउन का ऐलान किया है देश में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमण के 360 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है, कोविड 19 से अब तक 7 लोगों की मौत भी हो चुकी है.

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन की शुरुआत रविवार को तो पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर जनता कर्फ्यू से हुई. देश के 130 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संक्रमित होने से बचने को खुद को घरों में कैद रखा, लेकिन दिन चढ़ते ही पाबंदियां लगने का सिलसिला शुरू हो गया.

दिल्ली के सभी 7 जिलों में 31 मार्च तक लॉकडाउन, यहां कोरोना संक्रमण के 27 केस, 1 की मौत,पंजाब के सभी जिलों में 31 मार्च तक लॉकडाउन, यहां संक्रमण के 21 मामले,राजस्थान के सभी जिलों में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन,बिहार में सभी जिला मुख्यालय, नगरपालिका शहर और ब्लॉक मुख्यालय में 31 मार्च तक लॉकडाउन,पूरे झारखंड में भी 31 मार्च तक लॉकडाउन.

गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, रोहतक और पंचकुला जैसे हरियाणा के सात जिले में लॉकडाउन. मध्य प्रदेश के 9 जिले भोपाल, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, बैतूल, ग्वालियर, छिन्दवाड़ा, रतलाम और नरसिंहपुर को अलग-अलग वक्त के लिए लॉकडाउन किया गया है. छत्तीसगढ़ में सभी नगरीय क्षेत्रों में 31 मार्च तक लॉकडाउन.

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले को अनिश्चितकाल के लिए लॉकडाउन किया गया। यहां कोरोना संक्रमण के दो मामले। जम्मू-कश्मीर में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन.म बंगाल में कोलकाता, नॉर्थ 24 परगना, मालदा, मुर्शीदाबाद, नाडिया, पश्चिमी वर्धमान, उत्तरी दिनजापुर, सिलिगुड़ी, दार्जीलिंग, कुर्सिओंग और हावड़ा जिले में लॉकडाउन.

Post navigation

Previous: कोरोना के कहर के बीच कांग्रेस ने मोदी के सामने रखी कुछ मांगे
Next: कोरोना की मार दिखी शेयर बाजार पर भी भारी गिरावट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.