Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना की मार दिखी शेयर बाजार पर भी भारी गिरावट
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

कोरोना की मार दिखी शेयर बाजार पर भी भारी गिरावट

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

शेयर बाजार पर कोरोना वायरस का अटैक जारी है। सोमवार को भी बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। सुबह 9.27 बजे सेंसेक्स 2300 अंक की गिरावट के साथ 27565 पर रहा। वहीं निफ्टी में 671 अंकों की गिरावट रही और यह 8051 पर रहा। वहीं 10.53 बजे यह गिरावट और बढ़ गई। 2498 अंकों की गिरावट के साथ बीएसई 27,414 पर रहा, वहीं निफ्टी में 812 अंकों की गिरावट के साथ 7933 पर ट्रेडिंग हुई इससे पहले शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में थोड़ी रौनक दिखी थी। निचले स्तर पर खरीदारी और कई सेक्टरों के लिए सरकार से राहत पैकेज की उम्मीद और विदेशी बाजारों के सकारात्मक रुख पर बीएसई और एनएसई में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की थी।

दिन के कारोबार के आखिर में बीएसई का 30-शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1,627.73 अंकों यानी 5.57 प्रतिशत उछाल के साथ 29,915.96 अंक पर बंद हुआ था बता दें, कोरोना वायरस के कारण मुंबई में लॉकडाउन है और कहा जा रहा था कि शेयर बाजार भी नहीं खुलेगा, लेकिन पूंजी बाजार नियामक सेबी और शेयर बाजारों ने रविवार को कहा कि बाजार के सभी सेग्मेंट सोमवार को सामान्य दिनों की तरह काम करते रहेंगे।

नियामकीय अधिकारियों और शेयर बाजारों ने कार्यावधि में कटौती के सुझावों को खारिज कर दिया। हालांकि शेयर बाजारों ने अपने ब्रोकर्स को घरों से काम करने की सुविधा दी है।

यह व्यवस्था 30 अप्रैल तक या वक्त की जरूरतों के हिसाब से संशोधन तक जारी रहेगी।दिन के कारोबार के बारे में जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर का कहना था कि विदेशी बाजारों के सकारात्मक रुख पर भारतीय शेयर बाजार करीब छह फीसद चढ़कर बंद हुए।

हालांकि दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर कोरोना का असर दिख रहा है, लेकिन कई देशों के केंद्रीय बैंकों ने अपने-अपने स्तर पर राहत पैकेज की जो घोषणाएं की हैं, उनसे बाजारों को मदद मिली है

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर में भी हुआ 31 मार्च तक लॉकडाउन का एलान
Next: मालिनी अवस्थी के गाने की पीएम मोदी ने की तारीफ

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.