Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार में 2 और लोगों पाए गए कोरोना पॉजिटिव
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

बिहार में 2 और लोगों पाए गए कोरोना पॉजिटिव

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (5)

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या अब बढ़कर 9 हो गई है. पटना के राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट की जांच में इस बात की पुष्टि की गई है. ये दोनों ही मरीज फिलहाल एनएमसीएच में भर्ती हैं. दोनों ही पुरुष हैं और इनमें एक पटना के जगनपुरा स्थित उसी सरनाम अस्पताल का कर्मी है जहां मुंगेर के कोरोना पॉजिटिव युवक का डायलिसिस किया गया था. बता दें कि किडनी पेशेंट कतर से आए मुंगेर के इस युवक की मौत पटना एम्स में हो गई थी जिसके बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी.

गुरुवार को भी सरनाम अस्पताल के एक 20 साल के वार्ड ब्वॉय में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था.बता दें कि बिहार में कोरोना वायरस से मृत हुए एक मात्र युवक मुंगेर का रहने वाला था और वह कतर से भारत लौटा था. वह किडनी पेशेंट भी था और एम्स में भर्ती किए जाने से पहले उसका डायलिसिस 19 मार्च को पटना के जगनपुरा स्थित सरनाम अस्पताल में हुआ था. इसके बाद उसे पटना एम्स में भर्ती किया गया था जहां उसकी मौत के बाद आई रिपोर्ट में वह कोराना पॉजिटिव पाया गया था.

इस बात की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सरनाम अस्पताल के कई और कर्मियों की जांच करने का फैसला किया है. गुरुवार को सरनाम अस्पताल के वार्ड बॉय के की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और सिविल सर्जन ने अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की.

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अस्पताल के 30 कर्मियों का सैम्पल लिया जाएगा और जांच करवाई जाएगीबिहार में पाए गए अब तक 9 मरीजों में से इस युवक के अलावा एक महिला और बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव है और अब सरनाम अस्पताल का वॉर्ड बॉय और अन्य एक कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया. जाहिर है बिहार के कुल कोरोना मरीजों में से चार लोग इसी मृत युवक के संपर्क में आया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डॉ. कफील खान ने जेल से लिखा PM मोदी को पत्र
Next: WHO के अनुसार सिगरेट पीने वालों को कोरोना खतरा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.