Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • केजरीवाल बोले 24X7 खुली रहेंगी जरूरी सामान की दुकानें
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

केजरीवाल बोले 24X7 खुली रहेंगी जरूरी सामान की दुकानें

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (9)

दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने गुरुवार को एलजी अनिल बैजल के साथ एक समीक्षा मीटिंग करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कहा कि लॉकडाउन के समय SDM और ACP ये सुनिषित करे की सब्जी, दूध, राशन जैसी जरुरी सुविधा की दुकान खुले और उन दुकानों पर सामान भी मिले. एलजी अनिल बैजल ने बताया कि ACP और SDM के साथ वीडियोकांफ्रेंसिग की गई. इसमें उन्‍हें आवश्‍यक वस्‍तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि आमलोगों को दिक्‍कतों का सामना न करना पड़े.

संबंधित इलाकों के प्रशासन को दुकानों में जरूरी सामग्रियों की उपलब्‍धता भी सुनिश्चित कराने को कहा गया है वहीं दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक के डॉक्टर की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मोहल्ला क्लिनिक बंद किये जाने की खबर को अफवाह बताते हुए सीएम ने कहा है कि सभी एहतियात बरतते हुए दिल्ली के सभी मोहल्ला क्लिनिक चालू रहेंगे. ताकि जनता को किसी भी तरह की मेडिकल परेशानी ना उठानी पड़े.

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में अभी तक कोरोना वायरस के कुल 36 केस हुए हैं. उन्‍होंने बताया कि इनमें से 26 लोग विदेश से आए थे. इनके कारण 10 और लोगों में कोरोना का संक्रमण फैला. सीएम केजरीवाल ने हालात को नियंत्रण में बताया साथ ही उन्‍होंने केंद्र और पुलिस के सहयोग का भी उल्‍लेख किया. वही यह भी बताया कि अधिकतर लोग अब अपने-अपने घरों में रहने लगे हैं.

सीएम ने आगे बताया कि जरूरी सामान जैसे राशन, दूध, फल, सब्जियां, दवाई आदि की आपूर्ति करने वालों को ई-पास दिया जा रहा है. उन्‍होंने बताया कि 1031 पर फोन कर ऐसे लोग ई-पास ले सकते हैं. रेहड़ी-पटरी और दवा फैक्‍ट्री वाले भी कॉल कर ई-पास के लिए आवेदन कर सकते हैं.

मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्‍ली के सभी इलाकों के एसडीएम और एसीपी को निर्देश दिया गया है कि वे सब्‍जी, किराना, राशन और दवा की दुकानों का खुलवाना और उनमें आवश्‍यक वस्‍तुओं की उपलब्‍धता को सुनिश्चित करवाएं. इसके साथ ही सीएम ने दिल्‍ली पुलिस के जवानों से अनुरोध किया कि जरूरी सामान ले जाने वाले लोगों को पास न होने की स्थिति में न रोकें. सब्जी या दूध वालों को बिना पास के भी उन्‍हें जाने दिया जाना चाहिए.

Post navigation

Previous: WHO के अनुसार सिगरेट पीने वालों को कोरोना खतरा
Next: देश की सीमाओं पर भी दिखा कोरोना वायरस का असर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.