Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना से भारत में अब तक 875 मामले आये सामने
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

कोरोना से भारत में अब तक 875 मामले आये सामने

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download

आपको बतादे की दक्षिण कोरिया में 146 नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए हैं. यह एक सप्ताह में सबसे ज्यादा है .दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को 146 नए कोरोनोवायरस मामलों की सूचना दी. कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने यह नहीं बताया कि शुक्रवार के कितने नए मामले ऐसे थे जो बाहर से आये क्योंकि अभी उनकी जांच की जा रही है.कोरोना वायरस से केरल में पहली मौत, दुबई से लौटी महिला ने तोड़ा दम उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि कोरोनोवायरस लॉकडाउन के बीच प्रवासी श्रमिकों को उनके घर ले जाने के लिए 1000 बसों की व्यवस्था की गई है.

परिवहन अधिकारियों, बस ड्राइवरों और कंडक्टरों को कल रात सीएम ने बुलाया था ताकि सभी व्यवस्थाएं की जा सकें तमिलनाडु में आज दो नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए हैं. इसके बाद राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 40 हो गई है राजस्थान के 10 जिलों में फैली महामारी, पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 52यूपी के इन 12 जिलों में मिले हैं COVID-19 के मरीज, नोएडा में सबसे ज्यादा 18 दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा के पास गाज़ीपुर में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए. लोग उत्तर प्रदेश में अपने मूल जिलों के लिए यूपी सरकार द्वारा आयोजित विशेष बसों में सवार होने की इंतजार कर रहे हैं.

देश में कोरोना वायरस का असर बढ़ रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार तक देश में 875 मामले पॉजिटिव पाये गये जिसमें 777 एक्टिव केस हैं वहीं 66 लोग रिकवर हो चुके हैं. वहीं 19 लोगों की मौत हो चुकी है. बता दें शुक्रवार को सिर्फ केरल में ही कोरोना के 39 पॉजिटिव मरीज पाये गये वहीं दुनिया भर में भी कोरोना का असर देखने को मिल रहा.

कोरोना वायरस के कारण दुनिया में अब तक 25 हजार मौतें हो चुकी हैं. साथ ही 5 लाख से भी अधिक संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं. लेकिन सबसे भयावह तस्‍वीर इटली से शुक्रवार को सामने आई है. वहां एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण से 919 लोगों की मौत हुई है. यह अब तक 1 दिन में हुई मौतों में सर्वाधिक है. इससे अब तक इटली में मरने वालों की कुल संख्‍या 9,134 पहुंच गई है.

Post navigation

Previous: सेंसेक्स खुला 900 अंकों से ज्यादा की तेजी निफ्टी 8900 के पार
Next: दिल्ली आनंद विहार बस अड्डे पर उमड़ी मजदूरों की भीड़

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.