Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सेंसेक्स खुला 900 अंकों से ज्यादा की तेजी निफ्टी 8900 के पार
  • उत्तर प्रदेश
  • गैजेट्स
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

सेंसेक्स खुला 900 अंकों से ज्यादा की तेजी निफ्टी 8900 के पार

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (14)

आज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है और इसमें रेपो रेट में कटौती की उम्मीद से शेयर बाजार में अच्छा उछाल देखा जा रहा है. बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है और सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे है. कारोबार शुरू होने के कुछ मिनटों के भीतर ही सेंसेक्स ने 31 हजार और निफ्टी ने 9000 का स्तर पार कर लिया था.प्री-ओपन ट्रेडिंग सेशन में बाजार में तेजी ही रही और एसजीएक्स निफ्टी 250 अंक ऊपर दिखा. प्री-ओपन में बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में जबरदस्त तेजी दिखी है क्योंकि बैंकों को आरबीआई से बड़ी राहत की उम्मीद हैं.आज बाजार शानदार तेजी के साथ खुला.

शुरुआत में ही सेंसेक्स में 945.25 अंकों की तेजी के साथ 3.16 फीसदी ऊपर 30,892.02 पर कारोबार हो रहा था. एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी भी 337.45 अंक यानी 3.87 फीसदी ऊपर 8975.90 पर जबरदस्त उछाल के साथ कारोबार कर रहा था. कारोबार शुरु होते ही सेंसेक्स ने 30 हजार और निफ्टी ने 9000 का स्तर पार किया था लेकिन शुरुआती 5 मिनट में निफ्टी 9000 के आसपास दिख रहा था.कल के कारोबार में वित्त मंत्री के एलान के पहले भी और बाद में भी शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी गई.

जहां दिन के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1900 अंकों तक की तेजी देखी गई थी वहीं कारोबार बंद होते समय सेंसेक्स 1410.99 अंकों के उछाल के साथ 29946 पर बंद हुआ. इसके अलावा निफ्टी में 323 अंकों की मजबूती के बाद 8641 पर कारोबार बंद हुआ था. इस तरह बाजार में तेजी की हैट्रिक लगी थी.कल मार्च महीने के आखिरी गुरुवार को मार्च सीरीज की एक्सपायरी हुई और इस दिन शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखी गई.

आज से अप्रैल सीरीज की शुरुआत हो रही है और इसी के चलते बाजार के सेंटीमेंट में तेजी देखी गई और एसजीएक्स निफ्टी में 100 अंकों तक की तेजी बाजार खुलने से पहले देखी गई.अमेरिकी बाजारों में भी कल आर्थिक पैकेज की खबर के बाद बेतहाशा तेजी देखी गई और इसके असर से डाओ जोंस इंडेक्स 6.38 फीसदी की उछाल पर बंद हुआ था.कल वित्त मंत्री के एलानों और आज आरबीआई की प्रेस कॉन्फ्रेंस की खबर से शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है.

Post navigation

Previous: RBI गवर्नर की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज EMI को लेकर होगा ऐलान
Next: कोरोना से भारत में अब तक 875 मामले आये सामने

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.