Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सिद्धार्थ,शहनाज के गाने भुला दूंगा को फैंस ने किया बेहद पसंद
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

सिद्धार्थ,शहनाज के गाने भुला दूंगा को फैंस ने किया बेहद पसंद

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (14)

बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला इस समय सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. रिएलिटी शो बिग बॉस में सिद्धार्थ अपने गुस्सैल स्वभाव को लेकर चर्चा में बने रहे. यही नहीं शहनाज गिल संग उनकी जोड़ी भी लोगों को काफी पसंद आई थी. जिसके चलते पूरे शो के दौरान वह टॉक ऑफ द टाउन बने रहे. अब एक बार फिर सिद्धार्थ सुर्खियों में छाए हुए हैं. हाल ही में उनका शहनाज गिल संग गाना आया है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. जिसके चलते यह गाना यूट्यूब में टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया है.

सिद्धार्थ और शहनाज इस समय अपने एक गाने को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. इन दोनों कलाकारों का यह गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इस गाने को अब तक तीन करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि इसे रिलीज हुए एक हफ्ते का भी समय नहीं हुआ है. इस गाने को आवाज गायक दर्शन रावल ने दिया है.

गाने के बारे में बात करते हुए गायक दर्शन ने कहा गाने के रिलीज होने के बाद से मेरे सोशल मीडिया अकांउट में संदेशों की बाढ़ आ गई है. उन्होंने कहा कि इस गाने की सबसे खास बात यह है कि यह लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है और हमें मालूम का कि कुछ इसी तरह का रिस्पांस मिलेगा. इस गाने को इंडी म्यूजिक लेबल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 24 मार्च को जारी किया गया.

इंडी म्यूजिक लेबल के प्रबंध निदेशक नौशाद खान ने कहा, भुला दूंगा ने अपनी रिलीज के महज चंद घंटों के अंदर इतिहास रच डाला. इस गाने को दुनिया भर के लोगों से प्यार मिल रहा है और हम अब तक इसे मिले पाजिटिव रिस्पांस से बेहद खुश हैं.आपको बता दें कि यूट्यूब पर इसे बीस लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. किसी गाने को इतने कम समय में इतने सारे लाइक और कमेंट्स मिलना अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है इस गाने में सिद्धार्थ और शहनाज के बीच की गजब की केमिस्ट्री को दिखाया गया है, जो अपने प्रशंसकों के बीच ‘सिडनाज’ के नाम से मशहूर हैं

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अक्षय कुमार ने पीएम केयर फंड में दिए 25 करोड़ रुपये का योगदान
Next: लॉकडाउन के दौरान अभिनेत्री तापसी ने की पुरानी तस्वीर साझा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 19 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 20 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.