Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अक्षय कुमार ने पीएम केयर फंड में दिए 25 करोड़ रुपये का योगदान
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

अक्षय कुमार ने पीएम केयर फंड में दिए 25 करोड़ रुपये का योगदान

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (13)

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने देश के लिए बड़ा कदम उठाया है. इस लड़ाई के लिए अक्षय कुमार ने अब पीएम केयर्स फंड से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में 25 करोड़ रुपये की मदद की है इसकी जानकारी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए दी है. पीएम नरेंद्र मोदी के फंड रेजिंग ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए अक्षय कुमार ने ट्वीट किया यह वह समय है जब हमारे लिए सिर्फ लोगों की जिंदगी की कीमत है. और इसके लिए हम जो कुछ भी कर सकते हैं हमें करना चाहिए. मैं अपनी बचत से @narendramodi जी के PM-CARES फंड में 25 करोड़ रुपये का योगदान करने की प्रतिज्ञा करता हूं.

जान बचाओ, जान है तो जहान है उनकी पत्नी अभिनेत्री-लेखिका ट्विंकल खन्ना ने इस बात खुलासा किया है आखिर इतनी बड़ी रकम देने के पीछे अक्षय कुमार को किससे प्रेरणा मिली थी. अक्षय कुमार के ट्वीट को कोट करते हुए ट्विंकल ने लिखा मझे इस शख़्स पर गर्व है. जब मैंने उनसे पूछा, क्या वो वाकई इतनी बड़ी राशि देना चाहते हैं, क्योंकि हमें लिक्विड फंड की ज़रूरत होगी.

उन्होंने कहा- जब मैंने शुरू किया तो मेरे पास कुछ नहीं था और अब जबकि मैं इस स्थिति में हूं, मैं ऐसे लोगों के लिए, जिनके पास कुछ नहीं है, कुछ करने से पीछे कैसे हट सकता हूं.आपको बता दें कि कोरोना वायरस का कहर पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां भारत में पीएम नरेंद्र मोदी ने इससे निपटने के लिए 15 अप्रैल तक लॉकडाउन के आदेश दिए हैं तो वहीं अलग अलग क्षेत्रों के सितारे भी इस मुसीबत के खिलाफ एकजुट होते नजर आ रहे हैं कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होता जा रहा है. वहीं हजारों लोग अब तक इस संक्रमण की चपेट में आकर आपनी जान गवां चुके हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के मनरेगा मजदूरों को मुख्यमंत्री योगी देंगे एक बड़ा तोहफा
Next: सिद्धार्थ,शहनाज के गाने भुला दूंगा को फैंस ने किया बेहद पसंद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.