Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखी चिठ्ठी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

मुख्यमंत्री योगी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखी चिठ्ठी

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

कोरोना वायरस से बचाव के लिए केंद्र समेत सभी राज्यों के मुख्यमंत्री हर संभव प्रयास कर रहे हैं. अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी के मद्देनज़र सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को खत लिखा. उन्होंने खत लिखकर भावुक अपील की है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखकर कहा है आपदा के वक़्त में उत्तर प्रदेश की भूमि पर जहां के भी नागरिक हैं उन सबकी सुविधाओं का ध्यान रखना हमारी ज़िम्मेदारी है, हम उनकी हिफ़ाज़त कर रहे हैं, हमें इस आपदा से मिलकर लड़ना है

UP सीएम ने आगे लिख राज्य सरकारों से अपील है कि उनके राज्यों में रह रहे उत्तर प्रदेश के निवासियों की भी देखरेख करें और उनकी हिफ़ाज़त करें साथ ही यह भी बता दें कि लॉकडाउन के चलते हजारों मजदूर दिल्ली और अन्य कुछ राज्यों से अपने प्रदेश लौट रहे हैं. प्रवासी मजदूरों का पलायन एक बड़ी समस्या हो गई है. मजदूरों का कहना है कि उनके पास खाने को कुछ नहीं है और काम-धंधा भी ठप पड़ा है, ऐसे में वापस लौटने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है बता दें कि कोरोना मरीजों की संख्या देश में लगातार बढ़ रही है. अब तक कुल 1140 लोग इस गंभीर वायरस से संक्रमित हैं. वहीं 27 लोगों की जान इस कोरोना वायरस लेली है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखकर कहा है, यूपी में दूसरे राज्यों की पूरी हिफाजत रखी जा रही है। अन्य राज्य अपने यहां उत्तर प्रदेश के लोगों का वह भी ख्याल रखें सीएम ने हिंदी भाषी राज्यों को हिंदी में तथा गैर हिंदी भाषी राज्यों के मुख्यमंत्री को अंग्रेजी में पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि आपदा के वक़्त में उत्तर प्रदेश की भूमि पर जहां के भी नागरिक हैं उन सबकी सुविधाओं का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है, हम उनकी हिफ़ाज़त कर रहे हैं, हमें इस आपदा से मिलकर लड़ना है।

मुख्यमंत्री ने अपनी चिट्ठी में बाक़ी राज्यों की सरकारों से अपील की है कि वे उनके राज्यों में रह रहे उत्तर प्रदेश के निवासियों की भी देखरेख करें और उनकी हिफ़ाज़त करें। हाल में केरल समेत कुछ राज्यों से वहां कार्यरत यूपी के कामगार वहां से अपने राज्य लौटने की तैयारी में हैं। इन्हें वही रोकने के लिये मुख्यमंत्री ने नोडल अधिकारी भेजे हैं और वहां के अधिकारियों से तालमेल रखें हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विशेश्वरगंज में कोरोना से बचाव हेतु जागरूकता के लिए…..
Next: दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 1 hour ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 hour ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 hour ago 0
| ReviewNews by AF themes.