Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

दिल्ली के शाहीनबाग इलाके में आग लगने की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक शाहीनबाग के फर्नीचर मार्केट में आग लगी है. आपको बता दें कि शाहीनबाग इलाका CAA के खिलाफ अपने धरना-प्रदर्शन के लिए चर्चा में आया था. आपको बता दें कि आग दिल्ली के शाहीन बाग के फर्नीचर मार्केट में लगी है. लॉकडाउन के दौरान अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है.दिल्ली के शाहीनबाग इलाके में आग लगने की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक शाहीनबाग के फर्नीचर मार्केट में आग लगी है. आपको बता दें कि शाहीनबाग इलाका CAA के खिलाफ अपने धरना-प्रदर्शन के लिए चर्चा में आया था.

 

आपको बता दें कि आग दिल्ली के शाहीन बाग के फर्नीचर मार्केट में लगी है. लॉकडाउन के दौरान अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं. लगातार आग बुझाने का प्रयास हो रहा है. आग कैसे लगी है इसकी जानकारी नहीं है.फर्नीचर मार्केट होने के कारण आग तेजी से फैल गई. रोड साइड पर रखे फर्नीर के कारण आग दुकान के बाहर तक भड़क गई. दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारियों का कहना है कि आग सिर्फ एक दुकान में लगी है. जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा.

आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को मिली. जिसके बाद दमकल की गाड़ियां भेजी गईं. आस पास की दुकानों में लपटें न फैले इसके लिए अगल-बगल की दुकानों को खाली करा लिया गया है.मिली जानकारी के अनुसार, फायर ब्रिगेड के प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. हालांकि आग कैसे लगी अभी इसका पता नहीं चल सका है. माना जा रहा है कि शॉर्ट सक्रिट के कारण यह आग लगी. यहां किसी भी तरह के जन हानि की खबर नहीं है.

आपको बता दें कि दिल्‍ली पुलिस ने शाहीन बाग में प्रदर्शन स्‍थल को खाली करवा दिया है. यहां पर तीन महीने से भी ज्‍यादा समय से सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था. पुलिस ने जेसीबी की मदद से वहां लगे टेंट भी उखाड़ दिए थे. इससे पहले पुलिस पदाधिकारियों ने शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रही महिलाओं से कोरोना के खतरे को देखते हुए धरना समाप्त करने का अनुरोध किया था. यहां मुस्लिम महिलाएं CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं. इन प्रदर्शनों के कारण दिल्ली का शाहीन बाग इलाका लगातार मीडिया की सुर्खियों में बना रहा.

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखी चिठ्ठी
Next: महाराष्ट्र में कोरोना के 12 नए मामले सामने संख्या बढ़कर हुई 215

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.