Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 9वें दिन भी नहीं मिला लखनऊ में COVID-19 का कोई नया मरीज
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

9वें दिन भी नहीं मिला लखनऊ में COVID-19 का कोई नया मरीज

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
6

देशभर में लागू लॉकडाउन का लखनऊवासी संजीदगी से पालन करते नजर आ रहे हैं. यही वजह है कि अब इसका सकारात्‍मक प्रभाव भी देखने को मिल रहा है. उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार 9वें दिन कोरोनावायरस का कोई नया पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है. इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और शहरवासियों ने राहत की सांस ली है.

बता दें रविवार को केजीएमयू में विभिन्न जनपदों के 38 सैंपलों की जांच की गई. जांच रिपोर्ट में सभी निगेटिव आए. वहीं, पीजीआई में भर्ती तीन संदिग्ध मरीजों के सैंपल भी निगेटिव आए हैं. लखनऊ में अभी तक आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. जिनमें से केजीएमयू में सात पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि पीजीआई में एक पॉजिटिव मरीज बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर भर्ती हैं. लोकबंधु अस्पताल में दो संदिग्ध मरीज समेत 40 लोग क्वारंटाइन में हैं.

हालांकि अगर पूरे प्रदेश की बात करें तो रविवार को 17 नए मरीज मिले. जिसकी वजह से प्रदेश में COVID-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 82 पहुंच गई. रविवार को मेरठ में आठ, नोएडा में पांच, गाजियाबाद में दो और बरेली व आगरा में एक-एक पॉजिटिव केस मिला. जबकि देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1024 तक पहुंच चुकी है. 24 घंटे में देशभर में आठ लोगों की मौत भी हो चुकी है.नोएडा में मिले सभी मरीज एक सीज फायर कम्पनी में लंदन से आए ऑडिटर से संक्रमित हुए हैं.

वहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 32 हो गई है. यही वजह है कि प्रशासन ने हालात बिगड़ता देख लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स और पीएसी की एक बटालियन भेजी है. बताया जा रहा है कि जिले में पुलिस, पीएसी और आरएएफ साथ मिलकर सोमवार से लॉक डाउन का पालन कराना सुनिश्चित करेंगे

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी सरकार ने लॉकडाउन में मनरेगा मजदूरों को दी राहत
Next: बाजार में आज बड़ी गिरावट,खुलते ही सेंसेक्स 1000 अंकों से गिरा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 23 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 23 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 23 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.