Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आगे आये। …….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आगे आये। …….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (19)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने सोमवार को ट्विटर पर एलान किया कि वो प्रधानमंत्री राहत कोष और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर रहे हैं. कोरोना वायरस के जंग को देखते हुए खिलाड़ियों के साथ, बिजनेसमैन और बॉलीवुड स्टार्स अपनी हर मुमकिन मदद कर चुके हैं विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा की मैं और अनुष्का प्रधानमंत्री सहायता कोष को अपना सपोर्ट दे रहे हैं.

कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों को देखकर हमारा दिल टूट गया है. इस योगदान के पीछे हमारा सिर्फ एक ही लक्ष्य है भारत के नागरिकों की सहायता करना. यह योगदान कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में गरीब नागरिकों की मदद करते हुए उनके दर्द को कुछ हद तक कम करने की एक कोशिश है.बता दें कि कोहली और अनुष्का कई बार सोशल मीडिया पर लोगों से ये अपील कर चुके हैं कि वो क्वॉरंटीन का पालन करें और घर पर ही रहें.

ऐसे में दोनों ने सरकार के निर्देशों का पालन करने को भी कहा है. विराट कोहली के अलावा सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे और फिल्म स्टार अक्षय कुमार भी राहत कोष में दान कर चुके हैं बता दें कि कोरोना की वजह से अब तक पूरी दुनिया में 6 लाख से ज्यादा केस आ चुके हैं तो वहीं भारत में ये आंकड़ा 1173 हो चुका है जहां 102 लोग रिक्वर कर चुके हैं तो वहीं 29 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. ऐसे में 21 दिनों का लॉकडाउन अभी भी जारी है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना के 1,071 मामले,कोरोना से पीड़ित 100 लोग ठीक
Next: लॉकडाउन के बीच सरकार ने दी है बड़ी राहत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 19 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.