Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लॉकडाउन के बीच सरकार ने दी है बड़ी राहत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

लॉकडाउन के बीच सरकार ने दी है बड़ी राहत

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
1

देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच जनता के लिए सरकार ने एक बड़ी राहत दी है. सरकार ने देश में अब सभी तरह के माल की आवाजाही की इजाजत दे दी है गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च से 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था. ये लॉकडाउन 14 अप्रैल तक जारी रहेगा. इस निर्णय से उन हजारों फंसे हुए ट्रकों को निकाला जा सकेगा जो लॉकडाउन की रात से ही जहां थे, वहीं फंस गए इससे देश में एक सीमित स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग का काम भी शुरू हो जाएगा और इससे उन वस्तुओं का आयात-निर्यात शुरू हो सकेगा

जो प्रतिबंधित श्रेणी में नहीं आते.नागर विमानन मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के लिए भी राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रहा है कि कोविड-19 के उपचार से जुड़े मेडिकल उपकरण और अन्य जरूरी सामान की सप्लाई में कोई अड़चन न आए. ऐसे जरूरी सामान की ढुलाई के लिए एअर इंडिया और अलायंस एअर की कार्गो सेवाओं का सहारा लिया जा रहा है.29 मार्च यानी रविवार को जारी एक स्पष्टीकरण में गृह सचिव अजय भल्ला ने बताया कि पांच दिन पहले डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत जो गाइडलाइन जारी की गई थीं, उनमें कुछ संशोधन किए गए हैं.

अभी तक जो रोक थी उससे कई तरह की दिक्कतें आ रही थीं. उदाहरण के लिए दूध तो आवश्यक वस्तु में आती है, लेकिन उसकी पैकेजिंग का सामान यानी पैकेट गैर जरूरी वस्तु में. अब अगर मिल्क यूनिट तक दूध के पैकेट नहीं पहुंचेंगे तो उनकी सप्लाई कैसे हो पाएगी, इस वजह से दूध की पूरा सप्लाई चेन सुचारू तरीके से नहीं चल पा रहा था. लेकिन अब इस मामले में अड़चन दूर हो गई हैराज्यों के मुख्य सचिवों को लिखे लेटर में केंद्र सरकार ने कहा है कि ग्रॉसरी

साथ ही स्वच्छता के उत्पाद जैसे कि हैंड वॉश, साबुन, बॉडी वॉश, शैम्पू, सरफेस क्लीनर, डिटर्जेंट, टिश्यू पेपर, टूथपेस्ट, ओरल केयर, सैनिटेरी पैड, डायपर, बैटरी सेल, चार्जर आदि की ढुलाई की भी इजाजत दी जाए.इसी प्रकार एक अलग अधिसूचना में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा कि निर्यातकों को अब बिना सर्टिफिकेट ऑफ ओरिजिन के अपने माल को जहाज तक भेजने की इजाजत मिलेगी. वे बाद में जब सभी ऑफिस खुले जाएंगे तो इस तरह की परमीशन ले लेंगे. इससे बड़े पैमाने पर कारखानों में जमा माल को बंदरगाहों को भेजा जा सकेगा.

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आगे आये। …….
Next: केरल में कोरोना से एक की मौत तो ……

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.