Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का बड़ा फैसला। ……
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का बड़ा फैसला। ……

Ranjeet Gupta 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 0 comments
download (22)

देश में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। इसकी वजह से लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग बढ़ी है। इसको लेकर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने लोगों से अपील भी की थी कि लोग घबराहट में गैस बुकिंग ना करें। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने घरेलू गैस सिलेंडर की मांग को देखते हुए सिलेंडर की अगली बुकिंग के लिए न्यूनतम दिन तय कर दिए हैं लॉकडाउन के कारण गैस सिलिंडर की अचानक बढ़ी मांग को देखते हुए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने तय किया है कि कोई भी उपभोक्ता अब दूसरे सिलिंडर की बुकिंग 15 दिन बाद ही कर सकेंगे।इसको लेकर ट्वीट करते हुए आईओसी ने लिखा कि हम एलपीजी आपूर्ति के लिए अपने सभी भारतीय ग्राहकों को आश्वस्त करते हैं।

हमारे पास पर्याप्त रूप से स्टॉक हैं और इसकी डिलीवरी सामान्य रूप से हो रही है। अब हमने एक नया नियम लागू करते हुए पिछली बुकिंग से अगली बुकिंग के बीच का अंतर 15 दिन करने का फैसला किया है। कृपया इस प्रक्रिया का पालन करें।बता दें, अब तक बुकिंग कराने के लिए दिनों की बाध्यता नहीं थी। इतना ही नहीं कंपनी के अध्यक्ष संजीव सिंह ने भी एक वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं देश में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है।बाजार में घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं आई है।

लेकिन कोरोना के डर के बीच लोगों में गैस के लिए अफरातफरी मची है। लोग गैस एजेंसियों और गोदामों पर कतार लगा रहे हैं। लॉकडाउन के बाद से गैस गोदामों पर लगातार आम लोग भगदड़ मचा रहे हैं सरकार ने भले ही 21 दिनों का टोटल लॉकडाउन कर दिया है लेकिन आवश्यक वस्तुओं को लेकर किसी भी तरह की पाबंदी नहीं की गई। बावजूद इसके लोग घबराकर दुकानों में भीड़ लगाकर खरीदारी कर रहे हैं। जिस वजह से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इसके चलते ही कई राज्यों ने सख्त कदम उठाते हुए लोगों को घरों में ही रखने के लिए कर्फ्यू लगा दिया है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केरल में कोरोना से एक की मौत तो ……
Next: कार्तिक आर्यन ने राहत कोष में दान की रकम और बोले। …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.