Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हुआ जिसमें 23 मंत्रियों ने शपथ ली
  • राज्य

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हुआ जिसमें 23 मंत्रियों ने शपथ ली

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments

मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संभाल रहे छह मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रोन्नत किया है। इसमें मुख्य रूप से ग्राम्य विकास मंत्री डा. महेंद्र सिंह, गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर के अलावा दो नए चेहरों राम नरेश अग्निहोत्री, श्रीमती कमला रानी वरुण को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर शपथ दिलाई जाएगी। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हुआ जिसमें 23 मंत्रियों ने शपथ ली। इस विस्तार में 18 नए चेहरे हुए शामिल हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ इन सभी 18 नए मंत्रियों से आज शाम 4:30 बजे बैठक करेंगे।  योगी सरकार के इस विस्तार में पांच मंत्रियों का कद बढ़ा है जबकि 11 नए राज्यमंत्री बनाए गए हैं। डॉ. महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, सुरेश राणा और नीलकंठ तिवारी को प्रमोशन मिला है। इन सभी को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। राज्यमंत्री बनने वालों में अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, डा. गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय रमाशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल प्रमुख हैं। दो कैबिनेट मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री, रवींद्र जायसवाल और राज्यमंत्रियों में नए चेहरे के रूप में अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, कमला रानी वरुण, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी में कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, डा. गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल प्रमुख हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला मान्यता प्राप्त अनुदानित मदरसों को अब और आधुनिक बनाएगी
Next: जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की बातें, आईएनएक्स मीडिया मामला में मुसीबतों में घिरे कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.