Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारत में कोरोना वायरस का बढ़ा प्रकोप संक्रमित लोगों की संख्या 1200 के पार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

भारत में कोरोना वायरस का बढ़ा प्रकोप संक्रमित लोगों की संख्या 1200 के पार

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
_1585267694

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन के बावजूद सोमवार को 227 नए मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस वायरस के संक्रमण से अब तक 32 लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 1200 के पार हो गई है भारत के लिए अगले 15 दिन बेहद अहम है। 1200 केस पार करने के साथ ही भारत उस मुकाम पर पहुंच चुका है, जहां इटली 29 फरवरी, स्पेन 9 मार्च को और अमेरिका 11 मार्च को थे। इन तीनों ही देशों में अगले 15 दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में 25 गुना से लेकर 68 गुना तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तो अब तक लॉकडाउन का ऐलान नहीं किया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना के संक्रमण की दर विकसित देशों की तुलना में कम होने की जानकारी देते हुए कहा है कि भारत में अभी इस वायरस के संक्रमण का दूसरा दौर ही चल रहा है, यह अभी सामुदायिक संक्रमण के तीसरे चरण में नहीं पहुंचा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 100 से 1000 तक पहुंचने में 12 दिन लगे, जबकि इस संकट से जूझ रहे विकसित देशों में इस अवधि में मरीजों की संख्या 3,500 से 8,000 थी इससे स्पष्ट है कि भारत में इसके संक्रमण की दर तुलनात्मक रूप से कम है।दिल्ली-नोएडा में सोमवार 31 नए मामले सामने आए। राजधानी में जहां एक दिन में सबसे ज्यादा 25 संक्रमण के मामले सामने आए। वहीं, नोएडा में दो बच्चों सहित छह लोगों मेंकोरोना वायरस की पुष्टि की गई। इसमें तीन परिवार के पांच सदस्य हैं।

देशव्पापी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने को लेकर सोशल मीडिया में जारी किए संदेश महज अफवाह हैं। सोमवार को केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई पूर्व निर्धारित योजना नहीं है। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने कहा कि महामारी फैलने से रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर जुटी हैं। गौबा ने सोमवार को कहा, मैं इस तरह की खबरों से हैरान हूं, सरकार की लॉकडाउन बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार लॉकडाउन के दौरान लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर रही है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। ये अवधि 14 अप्रैल को पूरी होगी।

Post navigation

Previous: भोपाल की झु्ग्गी बस्ती के मज़दूर भुखमरी के कगार पर नहीं पहुंची मदद
Next: कंगना ने दिया रिलेशनशिप्स पर बयान कहा अपनी आजादी बहुत प्यारी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.