Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भोपाल की झु्ग्गी बस्ती के मज़दूर भुखमरी के कगार पर नहीं पहुंची मदद
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

भोपाल की झु्ग्गी बस्ती के मज़दूर भुखमरी के कगार पर नहीं पहुंची मदद

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
6

मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसी भी झुग्गी बस्ती है, जहां हजारों मजदूर भुखमरी के कगार पर आ गए हैं. नौबत यहां तक आ गई है कि मजदूर अपने परिवार के साथ खेतों में गेहूं कटने के बाद पड़ी हुई बालियों को बीनते हैं और शाम को उसे पत्थर से कूटकर गेहूं के दाने निकालकर उससे रोटी बनाते हैं. इस तरीके से हजारों की संख्या में मजदूर अपना पेट पाल रहे हैं.

गांधी नगर इलाके की विकास नगर झुग्गी बस्ती की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर अंदाज़ लगाया जा सकता है कि पेट भरने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है. दरअसल, विकास नगर झुग्गी बस्ती में तीन हजार से ज़्यादा मजदूर परिवार रहते हैं. यह परिवार रोजाना काम करने के बाद अपना पेट पालते हैं, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण की आपदा की वजह से यहां पर मजदूर परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं. अपनी और अपने परिवार की भूख मिटाने के लिए अब यह परिवार गेहूं की बालियों पर निर्भर हैं.

लोगों ने बताया कि उनका परिवार आसपास के ऐसे खेतों में जहां गेहूं की कटाई हो गई है, वहां दिन भर गेहूं की बालियां ढूंढते हैं. इन बालियों को घर लाकर पत्थर से कूटा जाता है और इसके बाद उसमें से निकले गेहूं के दानों को पीसकर रोटी बनाते हैं. इसी तरीके से यह मजदूर परिवार अपना पेट पाल रहे हैं.लोगों का कहना है उनके पास भूख मिटाने के लिए गेहूं की इन बालियों के अलावा कोई रास्ता नहीं है.

उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है. घर में अनाज के डिब्बे खाली पड़े हैं. प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है, न ही राशन मिला है और न ही किसी अधिकारी ने अभी तक आश्वासन दिया है. यहां रह रहे इन परिवारों पर आपदा की स्थिति में भुखमरी हावी होने लगी है नज़दीकी कॉलोनी जेपी नगर के लोगों ने विकास नगर की इस झुग्गी बस्ती में खाने के पैकेट भी बांटे, लेकिन करीब तीन हजार मजदूर परिवार होने की वजह से यह मदद भी ऊंट के मुंह में जीरा जैसी है. इन परिवारों तक सरकारी मदद नहीं पहुंच पायी है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम पर अखिलेश का तंज लॉकडाउन के समय हवाई सर्वेक्षण का क्या मतलब
Next: भारत में कोरोना वायरस का बढ़ा प्रकोप संक्रमित लोगों की संख्या 1200 के पार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.