Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • इंदौर में 17 नए मिलने से मच गया हड़कंप
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

इंदौर में 17 नए मिलने से मच गया हड़कंप

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download (15)

मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में सबसे ज्यादा खराब हाल इंदौर के हैं। अब खबर आ रही है कि इंदौर मेडिकल कॉलेज से भोपाल भेजे गए सैंपल में नए 17 पॉजिटव मरीज पाए गए हैं, लेकिन एमजीएम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा। इस संबंध में डीन डॉ ज्योति बिंदल का कहना है कि वो 17 पॉजिटिव इंदौर के बता रहे हैं। लेकिन कुछ तकनीकी गड़बड़ी हुई है इसलिए हम आज सभी फार्म वापस भेज रहे हैं। इसके बाद शाम तक स्थिति स्पष्ट कर पाएंगे इंदौर में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।

लगातार कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद सोमवार को शिवराज सरकार ने तीन दिन के लिए संपूर्ण लॉकडाउन कर दिया था। अगर इन 17 नए मामलों को न जोड़ें तो प्रदेश में इस समय 47 संक्रमित मरीज हैं। इसमें इंदौर 27, उज्जैन 5, जबलपुर 8, भोपाल, 3, ग्वालियर 2, शिवपुरी में 2 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 10 मरीजों की हालत में सुधार का दावा स्वास्थ्य विभाग ने किया है।

मध्यप्रदेश के इंदौर में 49 वर्षीय महिला के सोमवार रात दम तोड़ने के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत की तादाद बढ़कर पांच पर पहुंच गयी है। इनमें से तीन अकेले इंदौर शहर के निवासी थे जिनमें से दो की मौत पिछले 24 घंटे में हुई। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि चंदन नगर क्षेत्र में रहने वाली 49 वर्षीय महिला ने मनोरमा राजे टीबी चिकित्सालय में आखिरी सांस ली।

Post navigation

Previous: पोते के साथ रामायण देख हुए खुश। ……
Next: कोरोना जंग में आगे आए प्रियंका,निक जोनस

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.