Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना जंग में आगे आए प्रियंका,निक जोनस
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

कोरोना जंग में आगे आए प्रियंका,निक जोनस

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (19)

इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। इस जंग में जिसका जितना भी योगदान हो वो कम नहीं है। देश का हर एक नागरिक अपने-अपने हिसाब से इसमें योगदान दे रहा है। वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इसमें बढ़ चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस का नाम भी जुड़ गया है। अक्षय, सलमान और कार्तिक के बाद अब निक और प्रियंका ने भी पीएम मोदी केयर्स फंड में दान दिया है। निक और प्रियंका ने भी पीएम मोदी केयर्स फंड में दान दिया है। इतना ही नहीं निक और प्रियंका ने कई सारे एनजीओ में भी डोनेशन दिया है। जिसमें से एक यूनिसेफ भी है। इस समय में हर कोई लोगों की मदद के लिए तत्पर है ऐसे में निक और प्रियंका ने भी जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कदम उठाया है। इसकी जानकारी निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है।

इसके साथ ही एक मीडिया हाउस से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें इस समय मदद की जरूरत है। निक और मैं ऐसे संस्थान को दान देना चाहते जो गरीब लोगों की मदद कर रहे हों, डॉक्टर्स की मदद कर रहे हों, बच्चों को खाना खिला रहे हों और ऐसे लोग जो फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सपोर्ट कर रहे हों। उन सभी को आपका समर्थन भी चाहिए, और हम भी आपसे गुजारिश करेंगे कि दान दें। कोई भी अमाउंट छोटा नहीं होता। अगर हम 1 डॉलर भी डोनेट करते हैं तो हम कुछ अलग कर सकते हैं।

वहीं निक और प्रियंका दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उन एनजीओ के कॉन्टेक्ट नंबर और लिंक साझा किए हैं जिनमें उन्होंने डोनेट किया है। ताकि इसे देखकर उनके फैन्स और उनसे जुड़े तमाम लोग भी इस काम में आगे आ सकें।गौरतलब है कि निक और प्रियंका ही नहीं बल्कि टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने भी इस काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। बता दें कि इस समय देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन हुआ है। इस लॉकडाउन की वजह से ही कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए ये सितारे उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इंदौर में 17 नए मिलने से मच गया हड़कंप
Next: मस्जिदों को बंद करने की अपील पर जावेद अख्तर ने कही ये बात …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.