Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की बातें, आईएनएक्स मीडिया मामला में मुसीबतों में घिरे कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम
  • देश

जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की बातें, आईएनएक्स मीडिया मामला में मुसीबतों में घिरे कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

उन्होंने कहा, मैं कानून से बच नहीं रहा था, कानूनी बचाव का प्रयास कर रहा था। मैं न्यायालय के आदेश का सम्मान करता हूं। मैं कानून का पालन करूंगा। मैं सिर्फ यही उम्मीद करूंगा कि जांच एजेंसियां भी कानून का सम्मान करेंगी।    करीब 27 घंटे बाद मीडिया के सामने आए और उन्होंने अपना पक्ष रखा। करीब 27 घंटे के बाद पी चिदंबरम बुधवार की शाम दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपना पक्ष रखा। पी चिदंबरम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें लोकतंत्र पर पूरा भरोसा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह आईएनएक्स मामले में आरोपी नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जीवन और स्वतंत्रता में से किसी एक को चुनना हो तो वह स्वतंत्रता को चुनना पसंद करेंगे। पी चिदंबरम जोरबाग स्थित घर पहुंचे है। इससे पहले वह कांग्रेस मुख्यालय में महज 10 मिनट ही रुके, आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपों का सामना कर रहे पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि वह कानून से भाग नहीं रहे हैं और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं। करीब 27 घंटे बाद पी चिदंबरम मीडिया के सामने आए और उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय पहुंच कर मीडिया को संबोधित किया। कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए पी चिदंबरम ने कहा कि जीवन और स्वतंत्रता में चुनना हो तो मैं स्वतंत्रता को चुनूंगा। क्योंकि स्वतंत्रता जीवन की सबसे अच्छी चीज है। कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे पी चिदंबरम ने कहा कि न मैं, न मेरे परिवार से कोई भी आरोपित है। न कोई चार्जशीट दाखिल की गई। करीब 27 घंटे बाद सामने आए चिदंबरम ने कहा कि मुझे लोकतंत्र पर पूरा भरोसा है। आईएनएक्स केस में कोई आरोप नहीं है। मैं आरोपी नहीं, मुझे लोकतंत्र पर भरोसा है। चिदंबरम ने कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, मुझे लगता है कि लोकतंत्र की बुनियाद स्वतंत्रता है। मैंने स्वतंत्रता का चुनाव किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में बहुत कुछ हुआ जिससे बहुत लोगों को चिंता हुई और भ्रम की स्थिति पैदा हुई। चिदंबरम ने कहा, ”मैं किसी अपराध का आरोपी नहीं हूं। मेरे परिवार का कोई सदस्य इस मामले में आरोपी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी धारणा पैदा की जा रही है कि बड़ा अपराध हुआ है और उनके एवं उनके बेटे ने अपराध किया है। यह सब झूठ है। चिदंबरम ने कहा, मैंने अग्रिम जमानत की मांग की। मेरे वकीलों ने उच्चतम न्यायालय से गुहार लगाई कि सुनवाई की जाए। मैं पूरी रात वकीलों के साथ काम कर रहा था। आज पूरे दिन भी वकीलों के साथ काम कर रहा था।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हुआ जिसमें 23 मंत्रियों ने शपथ ली
Next: छह साल बच्ची से गैंगरेप कर उसकी हत्या की दो नाबालिग भाइयों ने, पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.