Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • छह साल बच्ची से गैंगरेप कर उसकी हत्या की दो नाबालिग भाइयों ने, पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
  • क्राइम

छह साल बच्ची से गैंगरेप कर उसकी हत्या की दो नाबालिग भाइयों ने, पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

U.P के लखीमपुर खीरी में कक्षा एक में पढ़ने वाली बच्ची मंगलवार दोपहर को लापता हो गई थी। उसे अंतिम बार आरोपियों के घर के पास खेलते हुए देखा गया था। दो नाबालिग भाइयों ने छह साल बच्ची से गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी। बच्ची जब घर नहीं लौटी तो उसके परिवार ने उसे ढूंडने की कोशिश की और बाद में पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी। खीरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (S.S.P) पूनम ने कहा कि तलाशी अभियान रात भर चला। आरोपियों ने बच्ची से दुष्कर्म करने की बात कबूल की है। पुलिस ने दोनों भाइयों तथा उनकी मां को हिरासत में ले लिया है और तीनों के खिलाफ हत्या तथा सबूत छिपाने तथा पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है। फूलबेहद पुलिस स्टेशन के (S.H.O) श्याम नरायन सिंह ने बताया कि बच्ची का शव आरोपियों के घर से लगभग 200 मीटर दूर मिला है। आरोपियों ने हमें बताया कि उन्हें टॉफी का लालच देकर लड़की को घर पर बुलाया था। दोनों आरोपी पढ़ाई छोड़ चुके हैं। बच्ची का शव बुधवार को तब मिला जब आरोपियों की मां ने पुलिस के सामने कबूल किया कि जब उसे पता चला कि उसके बेटों ने बच्ची की गला घोंट कर हत्या कर दी है तो उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने बेटों की मदद की। उनके परिजन मजदूर हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की बातें, आईएनएक्स मीडिया मामला में मुसीबतों में घिरे कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम
Next: नवनियुक्त उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मन्त्री आदरणीय श्री आनन्द शुक्ला जी से शिष्टाचार भेंट करके बधाई एवं शुभकामनाएं दी

Related Stories

WhatsApp Image 2025-10-01 at 4.46.18 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

दहेज लोभियों ने बहू को दी मौत, फंदे पर लटकाकर की हत्या – पिता ने लगाए गंभीर आरोप

Sarvoday Times 12 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-25 at 5.31.55 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

नवाबगंज पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब का निष्कर्षण व बरामदगी कर किया गया 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 year ago 0
niv_1756038105132_1756038130746_1756112325660
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

निक्की भाटी कांड: दहेज़ की मांग ने ली मासूम ज़िंदगी, पिता बोले – इंसाफ चाहिए, सज़ा कठोरतम हो

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.