Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना का कहर जारी महाराष्ट्र में मिले 20 कोरोना पॉजिटिव
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

कोरोना का कहर जारी महाराष्ट्र में मिले 20 कोरोना पॉजिटिव

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

कोरोना वायरस के कहर के बीच देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1600 पार कर गई है। महाराष्ट्र में बुधवार सुबह 18 और पॉजिटिव मामले सामने आए। इस तरह राज्य में अब तक 320 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इससे पहले बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 146 नए मामलों के सामने आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर मंगलवार को 1,397 हो गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश भर में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 35 हो गया है। मंत्रालय ने मंगलवार को दिए आंकड़े में कहा था कि कोविड-19 के सक्रिय मामले अभी 1238 हैं जबकि तीन मौत हुईं हैं जिनमें से दो पंजाब में और एक महाराष्ट्र में है।
– पिछले 12 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 240 नए मामले सामने आए हैं। इससे वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1637 हो गई है। वहीं, इसमें 1466 मामले अभी सक्रिय हैं और 133 ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 38 मौतें हो चुकी हैं।

– मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना पॉजिटिव 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत। इससे पहले उत्तर प्रदेश में भी एक शख्स की कोरोना से मौत हुई है।

– राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक महिला डॉक्टर भी COVID-19 वायरस से संक्रमित पाई गई है। इस बात की पुष्टि होने के साथ ही डॉक्टर सेल्फ क्वारंटाइन में चली गई है।

– महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 18 नए मामले सामने आए हैं। मुंबई में 16 और पुणे में दो मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह राज्य में अब तक 320 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या महाराष्ट्र में 12 हो चुकी है।
– महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा मौत (12) हुई हैं जबकि गुजरात में (6), कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश में (3-3) दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर में (2-2) लोगों की जान गई हैं। केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार और हिमाचल प्रदेश में इस बीमारी से एक-एक व्यक्ति ने अपनी जान गंवाई है।

– दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 97, कर्नाटक में 83 तथा तेलंगाना में 79 मामने सामने आए हैं। राजस्थान व तमिलनाडु में कोविड-19 के 74-74 मामले हैं, गुजरात में 73 तथा जम्मू कश्मीर में 54 मामले अब तक सामने आए हैं।

– मध्य प्रदेश में 47 मामले, पंजाब में 41 तथा हरियाणा व आंध्र प्रदेश से 40-40 मामले सामने आए हैं। बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 26 मामले मिले हैं जबकि बिहार में 15, लद्दाख और चंडीगढ़ में 13-13 लोग इससे संक्रमित मिले हैं।

– अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 10 मामले मिले हैं। छत्तीसगढ़ में आठ तथा उत्तराखंड से अब तक सात मामले सामने आए हैं।

– गोवा में अब तक पांच मामले मिले हैं जबकि हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में तीन-तीन लोग इसकी चपेट में आए हैं। पुडुचेरी, मणिपुर और मिजोरम में एक-एक व्यक्ति इससे संक्रमित है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी। ……
Next: दिल्ली में कोरोन पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.