Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली में कोरोन पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

दिल्ली में कोरोन पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

राजधानी में कोरोना पीड़ितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. स्वास्‍थ्य विभाग के अनुसार दिल्‍ली में मंगलवार तक कोरोना पीड़ितों के 23 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद राजधानी में मौजूद कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 120 पहुंच गया है. वहीं, देशभर की बात की जाए तो कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 1590 को पार कर चुका है. जबकि मरने वालों की संख्या 47 है.वहीं इससे पहले मंगलवार को दिल्ली के एक और मोहल्ला क्लीनिक में तैनात डॉक्टर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया.

यह डॉक्टर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक में तैनात था. खतरे को देखते हुए उस इलाके में नोटिस चस्पा कर दिया गया है. लोगों को घरों में सेल्फ क्वॉरेंटाइन रहने को कहा गया है. बताया गया है कि इस डॉक्टर से भी इलाज कराने वालों की संख्या 800 से 1000 तक हो सकती है. गौरतलब है कि इससे पहले मौजपुर के एक मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का मामला सामने आया था.दिल्ली में कोरोना से बचने के लिए बेघरों और प्रवासी मजदूरों के लिए बनाए गए शेल्टर होम में अब लोगों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है.

ऐसा ही एक मामला पड़पड़गंज में सामने आया. यहां पर सर्वोदया सीनियर सैकेंडी स्कूल को दिल्ली सरकार ने शेल्टर होम में तब्दील किया हुआ है. यहां पर पलवल के एक परिवार को घुसने से मना कर दिया गया. परिवार को बोला गया कि शेल्टर होम में अब जगह नहीं है. परिवार के सदस्य साहिल खान ने बताया कि उन्हें बोला गया है कि शेल्टर होम पूरी तरह से भर गया है और उन्हें यहां नहीं रखा जा सकता है. हालांकि उनका इंतजाम किसी अन्य शेल्टर होम में करवाया जा रहा है.

Post navigation

Previous: कोरोना का कहर जारी महाराष्ट्र में मिले 20 कोरोना पॉजिटिव
Next: UP में कोरोना वायरस पीड़ितों का आंकड़ा पहुंचा 108

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.