Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • UP में कोरोना वायरस पीड़ितों का आंकड़ा पहुंचा 108
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

UP में कोरोना वायरस पीड़ितों का आंकड़ा पहुंचा 108

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
coronavirus-kashmir-5

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. उत्तर प्रदेश की यदि बात की जाए तो यहां पर संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 108 पहुंच गया है. बुधवार को सूबे में अभी तक 5 नए मरीजों का पता चला है. इसमें नोएडा और बुलंदशहर में दो-दो व आगरा का एक मरीज शामिल है. इससे पहले मंगलवार को सूबे में 7 नए मरीजों का पता चला है. इसमें बरेली के 5 और नोएडा व गाजियाबाद का एक-एक मरीज शामिल है. अभी तक सर्वाधिक 41 मरीज नोएडा में पाए गए हैं. वहीं राज्य में अलग-अलग जगहों पर 261 संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

नोएडा में मिले 41 मरीजों में से अधिकतर सीज फायर कंपनी के कर्मचारी हैं. इसके अलावा मेरठ में 19, आगरा में 12, लखनऊ में 9, गाजियाबाद में 8, बरेली में 6, बुलंदशहर में 3, पीलीभीत व वाराणसी में दो- दो और मुरादाबाद लखीमपुर खीरी, कानपुर, शामली, जौनपुर और बागपत में एक-एक मरीज पाया गया है. वहीं, अच्छी खबर ये है कि अभी तक कोरोना पॉजिटिव 17 मरीज स्वस्‍थ्य हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से भी छुट्टी दे दी गई है.संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ विकास इंदु अग्रवाल नेबताया कि यूपी में 2812 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं और इसमें से 2621 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है. वहीं यूपी में मंगलवार को विदेश से लौटे 11166 लोगों को चिह्नित किया गया है. इसमें 2619 कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में थे. इन्हें 28 दिनों के लिए होम क्वारंटाइंन में रखा गया है.

उधर, लखनऊ के अलग-अलग इलाकों की तीन मस्जिदों में 23 विदेशी नागरिकों को चिन्हित कर प्रशासन ने क्वारंटाइन में रखने का निर्देश दिया है. निजामुद्दीन के तबलीगी जमात का मामला सामने आने के बाद लखनऊ आए विदेशी नागरिकों को तलाशने का काम शुरू किया तो कैसरबाग की मरकज मस्जिद में कजाकिस्तान, किर्गिस्तान के 6 नागरिक, मड़ियाव के मुतक्कीपुर गांव की मकवा मस्जिद में बंगलादेश के 7 नागरिक, जिसमें 3 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं और काकोरी के पलिया गांव की जामा मस्जिद में 10 बांग्लादेशी नागरिक मिले हैं.

Post navigation

Previous: दिल्ली में कोरोन पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा
Next: लखनऊ में मिले 24 विदेशी नागरिक मरकज में हुए थे शामिल

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.