Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ में मिले 24 विदेशी नागरिक मरकज में हुए थे शामिल
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

लखनऊ में मिले 24 विदेशी नागरिक मरकज में हुए थे शामिल

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
masjid-lanligi-e1585649057519

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक मस्जिद में कई विदेशी नागरिकों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर और एसीपी ने छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, इस मस्जिद में बीते 13 मार्च से कई विदेशी नागरिकों के रुके होने की जानकारी मिली थी। मस्जिद में मौजूद सभी देसी-विदेशी नागरिकों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है और मस्जिद में ताला लगा दिया गया है जानकारी के मुताबिक, खुफिया और एलआईयू की सूचना के बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीमों ने मस्जिद में छापेमारी की।

मस्जिद में पाए गए विदेशी नागरिकों की मेडिकल जांच जारी है। इसके बाद इन सभी को आइसोलेशन में रखा जाएगा। सीएमओ कार्यालय के मुताबिक, राजधानी लखनऊ की अमीनाबाद, काकोरी और आईआईएम रोड स्थित मस्जिदों से 24 विदेशी मिले हैं। इनमें 14 बांग्लादेश और 10 लोग कजाकिस्तान से आए थे। इनमें से तीन 3 लोगों में कोरोना के लक्षण मिलने पर जांच नमूना लेकर केजीएमयू भेजा गया है।सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मरकज में यूपी के करीब 160 लोग शामिल हुए थे। पुलिस इन सभी की तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, जमात में राजधानी लखनऊ के ये लोग शामिल हुए थे, लेकिन अभी इनकी लखनऊ वापसी की पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि मरकज में शामिल हुए यूपी के अधिकतर लोग अभी दिल्ली में ही हैं।आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। सोमवार शाम तक इसका संक्रमण 1215 लोगों तक फैल चुका था और खबर लिखे जाने तक 1251 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 32 लोगों की मौत भी हो चुकी है। अभी तक 102 लोग सही होकर घर जा चुके हैं। दुनिया भर में अब तक 7.80 लाख से भी अधिक लोग कोरोना वायरस संक्रमित हो चुके हैं और करीब 38 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: UP में कोरोना वायरस पीड़ितों का आंकड़ा पहुंचा 108
Next: ट्रम्प बोले अमेरिका के लिए आने वाले दो हफ्ते काफी दर्दनाक

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 33 minutes ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.