Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गेंदा फूल गाने पर लगा कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

गेंदा फूल गाने पर लगा कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
badhasha_499015389_sm

जाने माने सिंगर और रैपर बादशाह ने हाल ही में जैकलीन फर्नांडिज के साथ मिलकर एक शानदार म्यूजिक ट्रैक रिलीज किया है. बादशाह के लेटेस्ट गाने का नाम है ‘गेंदा फूल’ जो यूट्यूब पर ताबड़तोड़ व्यूज बटोर रहा है. बादशाह का ये बंगाली-पंजाबी फ्यूजन यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. अभी तक इस गाने को लाखों बार देखा जा चुका है. बादशाह के इस गाने को जबरदस्त प्रतिक्रियाएं तो मिल ही रही हैं, इसके साथ जैकलीन की खूबसूरती की जमकर तारीफें हो रही हैं. वहीं इन सबके बीच हाल ही में इस गाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.

दरअसल, बादशाह के इस गाने पर चोरी का आरोप लगा है. गाने के कुछ बांग्ला बोल ओरिजनल फोक सॉन्ग ‘बौडोलोकेर बेटीलो’ से मिलते हैं. बंगाली फोक सॉन्ग गाने के ओरिजनल राइटर ने मेकर्स पर गाने के लिरिक्स के लिए क्रेडिट ना देने का आरोप लगाया है. यानी ये सीधे-सीधे कॉपीराइट एक्ट उल्लंघन का मामला है. इस मामले को लेकर जबरदस्त बवाल चल रहा है. कई लोगों ने बादशाह के इस गाने का विरोध भी किया है.अगर आप इस गाने के ओरिजन सिंगर से नहीं वाकिफ हैं तो बता दें कि इस बांग्ला गाने को रतन कहर ने लिखा है. जिनका आरोप है कि बादशाह के गाने में उन्हें क्रेडिट नहीं दिया. इस मामले में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को लेटर लिख इसकी शिकायत की गई है. ये शिकायत फ्रांस में डॉक्टोरल रिसर्चर अर्घया बोस ने की है. वहीं अब देखना होगा इस पूरे विवाद पर बादशाह की क्या प्रतिक्रिया होती है.

बात करें बादशाह के गाने की तो इस गाने को उन्होंने पायल देव के साथ मिलक गाया है. ‘गेंदा फूल’ में जैकलीन फर्नांडिस बंगाली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इस वीडियो को स्नेहा शेट्टी कोहली ने डायरेक्ट किया है. जिसमें दुर्गा पूजा से लेकर ट्राम तक की झलक देखने को मिल रही है. बांग्ला और हिंदी लिरिक्स का ये मिक्स लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस गाने में बादशाह और जैकलीन की कैमिस्ट्री की भी खूब तारीफें हो रही हैं.

Post navigation

Previous: पुतिन से मिलने वाले डॉक्टर को कोरोना,पुतिन पर मड़राया खतरा
Next: सैफ अली खान ने भी मदद का किया ऐलान डोनेट की बड़ी रकम

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.